Uttar Pradesh news पंचायती राज व्यवस्था पर ‘एक्सटेंशन’ का संकट! यूपी में प्रधानों की बढ़ी धड़कनें, चुनाव टलने के आसार

Picsart 26 04 26 05 46 04 123

Uttar Pradesh news कार्यकाल खत्म होने में चंद दिन बाकी, सरकार मंथन में—प्रधानों और दावेदारों में असमंजस की स्थिति
लखनऊ /उत्तर प्रदेश
” द एंड टाइम्स न्यूज ”
उत्तर प्रदेश की पंचायती राज व्यवस्था इस समय अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों का मौजूदा कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अब तक न तो समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन पूरा हो पाया है और न ही नई मतदाता सूची तैयार हो सकी है। ऐसे में पंचायत चुनाव समय पर होना मुश्किल नजर आ रहा है, जिससे गांव की सत्ता को लेकर असमंजस और तनाव बढ़ गया है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार के सामने फिलहाल दो विकल्पों पर गहन मंथन चल रहा है। पहला—कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी एडीओ (पंचायत) को सौंपकर उन्हें प्रशासक बनाया जाए। दूसरा—एक प्रशासक समिति गठित की जाए, जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य भी शामिल रह सकते हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य प्रभावित न हों।
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि सरकार हर निर्णय कानून के दायरे में रहकर ही लेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायतों के संचालन को लेकर अंतिम फैसला पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ही होगा।
= प्रधानों में बढ़ा तनाव, दावेदारों में बेचैनी =
गांव-गांव में इस मुद्दे को लेकर हलचल तेज हो गई है। वर्तमान ग्राम प्रधान जहां अपने कार्यकाल के संभावित विस्तार को लेकर उम्मीद और चिंता के बीच झूल रहे हैं, वहीं नए दावेदार चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। इस अनिश्चितता ने पंचायत स्तर की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है।
= चुनाव टलने के संकेत, ‘एक्सटेंशन’ बन सकता है विकल्प =
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि आयोग का गठन और आरक्षण प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती, तो पंचायत चुनाव टल सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधानों को कार्यकाल विस्तार देना सरकार के लिए एक व्यावहारिक समाधान के रूप में उभर रहा है।
=नजरें टिकीं अंतिम फैसले पर =
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ग्राम प्रधानों को “एक्सटेंशन” मिलेगा या पंचायतों की बागडोर प्रशासकों के हाथों में जाएगी। जो भी निर्णय होगा, उसका असर न केवल गांव की सरकार पर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर दूरगामी रूप से पड़ेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट : – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes