KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दरिंदगी: चाकू की नोक पर नाबालिग की अस्मत लूटने वाले को 7 साल की जेल

Picsart 26 04 24 07 41 05 464

KAIMGANJ NEWS अदालत का कड़ा प्रहार: 8 साल बाद मिला इंसाफ, दरिंदे अजय को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

​फर्रुखाबाद। जनपद की पॉक्सो कोर्ट ने मानवता को शर्मसार करने वाले एक पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) मेराज अहमद की अदालत ने गांव च्योलारा निवासी दोषी अजय को नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

​आधी रात को घर में घुसा था ‘भेड़िया’

​यह रूह कंपा देने वाली वारदात 18 अप्रैल 2018 की रात की है। जब पूरा इलाका गहरी नींद में सोया था, तब थाना कायमगंज के गांव च्योलारा निवासी अजय ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। आरोपी रात करीब 3 बजे दीवार फांदकर पीड़िता के घर में घुस आया और चाकू की नोक पर नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया।

​पिता ने पकड़ा, पर दबंगई से छुड़ा ले गए परिजन

​वारदात के वक्त पीड़िता के शोर मचाने पर जब उसके पिता मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने आरोपी अजय को रंगे हाथों दबोच लिया था। लेकिन इंसाफ की राह इतनी आसान नहीं थी। आरोप है कि उस समय आरोपी के परिजन मौके पर आए और अपनी दबंगई के बल पर उसे जबरन छुड़ाकर ले गए। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और पुख्ता साक्ष्यों ने आरोपी को कानून के शिकंजे से निकलने नहीं दिया।

​6 गवाहों ने खोली पोल, कोर्ट ने नहीं बख्शा

​सरकारी वकील और अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने कुल 6 गवाह पेश किए। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों ने आरोपी के गुनाहों की पुष्टि कर दी। न्यायाधीश मेराज अहमद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय को दोषी करार दिया।

​जुर्माने का 80% हिस्सा मिलेगा पीड़िता को

​अदालत ने सजा के साथ-साथ दोषी पर 7 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि:

    • ​जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को 2 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
    • ​जुर्बाने की कुल राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिया जाएगा।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes