KAIMGANJ NEWS शादी में चली गोली, खुशियों में मातम

IMG 20260424 WA0293

KAIMGANJ NEWS 👉 हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा—दुल्हन के जीजा का भाई गंभीर, कानपुर रेफर
👉 नेता और बाउंसरों पर आरोप—मना करने पर मारी गोली, पुलिस में हड़कंप
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब जयमाल से ठीक पहले मंच के पास चली एक गोली ने पूरे समारोह को दहला दिया। गुरुवार रात आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए।

IMG 20260424 WA0292
बताया गया कि नगर के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रदीप सक्सेना के पुत्र जय सक्सेना का विवाह पटवनगली रोड स्थित लाला परमानंद बगीची में चल रहा था। लगुन की रस्में पूरी हो चुकी थीं और जयमाल की तैयारियां जोरों पर थीं। तभी अचानक स्टेज के पास फायरिंग शुरू हो गई।
🎯 “मना किया तो मार दी गोली!”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उरई से आए एक कथित नेता अपने साथ बाउंसरों को असलहों के साथ लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि जब समारोह में मौजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग का विरोध किया, तो गुस्साए बाउंसरों ने सीधे फायर झोंक दिया। इसी दौरान गोली बाजार कला, थाना शमशाबाद निवासी गौरव सक्सेना को जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
🏥 हालत नाजुक, कानपुर रेफर
परिजन आनन-फानन में घायल गौरव को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
📸 CCTV में कैद हुआ ‘गन कल्चर’
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोटोग्राफर के कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक नेता के साथ तीन राइफलधारी बाउंसर साफ दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।
👤 रिश्तेदारी में आया था आरोपी!
जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले बाउंसर उरई निवासी पुरुषोत्तम सक्सेना के साथ आए थे, जो दूल्हे के पिता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वह प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और एक राजनीतिक दल से जुड़े होने की भी चर्चा है।
⚖️ मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज
घायल के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हर्ष फायरिंग और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
🚨 सवाल बड़ा—शादी में कब रुकेगा ‘गन कल्चर’?
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर खुशियों के मौके पर जानलेवा ‘हर्ष फायरिंग’ कब थमेगी? प्रशासन की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो कभी भी किसी की जिंदगी छीन सकते हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes