KAIMGANJ NEWS – रूटौल गांव में मातम: टकोरे के प्रहार से छलनी हुई थी रेखा, आरोपी पहले ही जा चुका है जेल
– रुपयों के लेनदेन में हैवान बना था साथ काम करने वाला साथी, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
एक महीने तक जिंदगी और मौत के बीच चली जंग आखिर रेखा हार गई। रूटौल गांव में तंबाकू गोदाम के मामूली विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। मार्च के महीने में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल रेखा ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई।
घात लगाकर किया था ‘टकोरे’ से वार
वारदात की पटकथा 23 मार्च की सुबह लिखी गई थी। मृतका रेखा और आरोपी महेश एक ही तंबाकू गोदाम में मजदूरी करते थे। पुलिसिया जांच और आरोपी के कबूलनामे के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर ठनी हुई थी। इसी रंजिश में पागल हुए महेश ने उस वक्त रेखा को अपना निशाना बनाया जब वह काम पर जा रही थी। कैसर खां के अड्डे के पास घात लगाए बैठे दरिंदे ने रेखा पर टकोरे (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ वार किए। चेहरे और कंधे पर हुए इन प्रहारों ने रेखा को लहूलुहान कर दिया था।
सलाखों के पीछे है ‘कातिल’
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महेश को दबोच लिया था। पुलिस की गिरफ्त में आए महेश ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया था कि वह सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन खाकी ने उसे पहले ही धर दबोचा। पुलिस ने हत्या के प्रयास (BNS की सुसंगत धाराओं) में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था, जो अब महिला की मौत के बाद हत्या की धारा में तब्दील हो सकता है।
मासूमों के सिर से उठा मां का साया
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब रेखा का शव गांव पहुंचा, तो मंजर देख पथराई आंखें भी नम हो गईं। मृतका की बेटियां काजल, कोमल, संध्या और बेटे निखिल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की ममता छिन जाने के गम में डूबे बच्चों की चीत्कार से पूरे रूटौल गांव का कलेजा फट गया। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
“पैसों की सनक ने एक मजदूर को कातिल बना दिया और चार बच्चों के सिर से उनकी मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया।”
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov