KAIMGANJ NEWS तंबाकू व्यवसायी के घर 26 लाख की चोरी की वारदात में शक की सुई, करीबी पर

Picsart 26 04 17 19 40 40 876

KAIMGANJ NEWS — पटवनगली में सुनियोजित चोरी से मचा हड़कंप – तरह – तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला पटवनगली मोहल्ले का है, जहां गुरुवार रात चोरों ने एक तंबाकू व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 26 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के तरीके को देखते हुए किसी करीबी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
➤ जन्मदिन पार्टी में गया था परिवार, पीछे से हुआ बड़ा खेल
पटवनगली निवासी तंबाकू व्यवसायी बृजेश शर्मा अपने परिवार के साथ बड़े बेटे लोकेश की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
= कपड़ों के नीचे छिपी चाबी ढूंढकर खोला लॉकर =
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखी चाबी को कपड़ों के नीचे से ढूंढ निकाला और उसी से सेफ का लॉकर खोल दिया। लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी गायब मिली। यह तरीका साफ तौर पर इशारा करता है कि चोरों को घर की पूरी जानकारी थी।
* छत के रास्ते घुसे और फरार हुए चोर*
परिवार को शक है कि कोई व्यक्ति पहले ही घर में छिप गया होगा और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर छत के रास्ते फरार हो गया। पड़ोस की छत पर राजमिस्त्री के औजार मिलने से इस आशंका को और बल मिला है।
* चार घंटे तक चलती रही वारदात, किसी को भनक तक नहीं*
सबसे हैरानी की बात यह है कि व्यस्त इलाके में करीब चार घंटे तक चोरी होती रही, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
➤+ लाखों के जेवर और जरूरी दस्तावेज भी ले गए चोर+
चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, सात अंगूठियां, चार चूड़ियां, चार मंगलसूत्र, 12 जोड़ी पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। साथ ही पर्स में रखे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और करीब 60 हजार रुपये नकद भी गायब हैं।
➤* पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे*
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।
“करीबी की भूमिका संदिग्ध, हर पहलू पर जांच” – इंस्पेक्टर-:
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और किसी करीबी व्यक्ति की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
* बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*
नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। कुल मिलाकरपटवनगली की यह घटना सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था की तस्वीर भी पेश करती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात का खुलासा कितनी जल्दी कर पाती है और क्या इससे बढ़ती चोरियों पर लगाम लग पायेगी?
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालासिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes