Farrukhabad news –छत पर चढ़े, ताला तोड़ा और पिलर की सरिया मोड़कर हुए नौ दो ग्यारह; कंपिल में दहशत
फर्रुखाबाद (कंपिल)। जब शहर गहरी नींद में सोया था, तब शातिर चोर ‘मिशन चोरी’ को अंजाम दे रहे थे। कंपिल-अलीगंज मार्ग पर कटिया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक बीज भंडार में चोरों ने फिल्मी स्टाइल में घुसकर नकदी और कीमती सामान समेत करीब 91 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोरों ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि पुलिस भी हैरान है—भागने के लिए उन्होंने छत के पिलर की लोहे वाली सरिया तक मोड़ दी! खेतलपुर सौरिया के रहने वाले विनीत चौहान उर्फ श्यामू रोज की तरह शनिवार शाम अपनी दुकान बढ़ाकर घर गए थे। लेकिन आधी रात के बाद शिकारी (चोर) सक्रिय हुए। शातिर चोर दुकान के पीछे लगे पेड़ के सहारे बंदरों की तरह छत पर चढ़ गए। वहां सीढ़ियों के दरवाजे का ताला चटकाया और दुकान के अंदर दाखिल होकर तबाही मचा दी। चोरों ने गल्ले में रखे 11 हजार रुपये नकद और करीब 80 हजार रुपये का कीमती माल समेटा। वारदात के बाद चोरों ने नीचे उतरने के लिए पिलर की सरिया मोड़ी और उसी के सहारे रफूचक्कर हो गए। रविवार सुबह जब विनीत ने दुकान का शटर उठाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गल्ला खुला पड़ा था और सारा सामान फर्श पर बिखरा था।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
दुकानदार की चीख सुनकर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अब सवाल यह है कि आखिर ये ‘सरिया मोड़’ गैंग कौन है?
“मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” — स्थानीय पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep