Farrukhabad news बकाया के ‘धुएं’ में सुलगती कताई मिल: श्रमिकों ने फूंका बिगुल, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

IMG 20260315 WA0330

Farrukhabad news ● 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मिल गेट पर गरजे मजदूर, बोले- ‘हक नहीं मिला तो थमेगा नहीं आंदोलन’

● ब्याज समेत भुगतान और मृतक आश्रितों को पेंशन की मांग; तहसीलदार के न आने पर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

​कंपिल, फर्रुखाबाद।

वर्षों से लंबित मांगों और बकाया भुगतान की ‘फांस’ में फंसे सहकारी कताई मिल के श्रमिकों के सब्र का बांध रविवार को आखिरकार टूट गया। सहकारी कताई मिल संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों श्रमिकों ने मिल के मुख्य गेट पर हुंकार भरते हुए सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। श्रमिकों ने साफ कर दिया है कि अब वादों से काम नहीं चलेगा, उन्हें अपना पसीना और पाई-पाई का हिसाब चाहिए। ​बैठक का नेतृत्व कर रहे महामंत्री मानसिंह ने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन की बेरुखी का आलम यह है कि मांगपत्र लेने के लिए तहसीलदार को आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद श्रमिकों ने अपना 15 सूत्रीय मांगपत्र कंपिल थानाध्यक्ष नितिन कुमार को सौंपा। मजदूरों ने चेतावनी दी कि प्रशासन उनकी आवाज को अनसुना करने की भूल न करे।

​ब्याज समेत मांगा हक: प्रमुख मांगें

​मोर्चा के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जारी मांगपत्र में प्रबंधन की मनमानी की कच्ची कुंडली खोली गई है:

  • ​ले-ऑफ का पूरा हिसाब: बिना अनुमति लगाए गए ले-ऑफ (बैठकी) का पूरा वेतन और बोनस 9.5% ब्याज के साथ दिया जाए।
  • ​PF का ‘घोटाला’: आरोप है कि फंड कमिश्नर के आदेश के बावजूद ढाई साल से श्रमिकों का पीएफ जमा नहीं हुआ है।
  • ​VRS में धांधली: 2019 में किए गए वीआरएस और ग्रेच्युटी भुगतान को ‘मनमाना’ बताते हुए इसे नियमानुसार दोबारा तय करने की मांग की गई है।
  • ​नौकरी और मकान का हक: यदि मिल की जमीन पर कारखाना लगा तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आवासीय कॉलोनी बनने पर श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए।

​मजदूरों का दर्द: ‘आंखें गंवा दीं, पर नहीं मिली मदद’

​संघर्ष मोर्चा ने उन बदनसीब श्रमिकों का मुद्दा भी उठाया जिन्होंने काम के दौरान अपनी आंखों की रोशनी खो दी। मांग की गई है कि उनके UAN नंबर जनरेट कर उन्हें तत्काल सरकारी सहायता दी जाए। साथ ही, मृतक श्रमिकों की विधवाओं को पेंशन का लाभ देने की पुरजोर मांग उठाई गई।

​“श्रमिकों के साथ वर्षों से अन्याय हो रहा है। यदि जल्द वार्ता कर समाधान नहीं निकाला गया, तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा। अब हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।”

— पदाधिकारी, संयुक्त संघर्ष मोर्चा

 

​इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मौजूद रहे, जिनकी एकजुटता ने प्रबंधन की नींद उड़ा दी है।

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes