Farrukhabad news ईरान युद्ध की आहट से मचा हड़कंप: गैस की कमी की अफवाह पर एजेंसी पर उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता

IMG 20260311 WA0368

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद | 11 फरवरी 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालातों की खबरों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी गैस की संभावित किल्लत और दाम बढ़ने की आशंका से कस्बे के मुख्य भारत गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
स्थिति यह रही कि सरकार और प्रशासन द्वारा आपूर्ति सुचारू रखने के दावों के बावजूद लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर टूट पड़े। महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी कतारें सुबह तड़के से ही देखने को मिलीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पैनिक बुकिंग से बिगड़ी व्यवस्था
युद्ध की खबरों ने आम लोगों के मन में यह आशंका पैदा कर दी है कि आने वाले समय में एलपीजी गैस की कमी हो सकती है या कीमतों में अचानक उछाल आ सकता है। इसी डर के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने तुरंत गैस लेने की कोशिश की, जिससे एजेंसी पर पैनिक बुकिंग की स्थिति बन गई और वितरण व्यवस्था चरमरा गई।
एजेंसी पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करना कर्मचारियों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया, जिसके कारण एजेंसी परिसर में तीखी नोकझोंक और हंगामे जैसी स्थिति भी देखने को मिली।
*प्रशासन के दावों पर उठे सवाल*
हालांकि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद एजेंसी पर उमड़ती भीड़ और अफवाहों के कारण आम उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
*उपभोक्ताओं की मांग: पुलिस तैनाती और होम डिलीवरी बढ़े*
भीड़ में मौजूद उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसी पर पुलिस बल तैनात किया जाए और होम डिलीवरी व्यवस्था को अधिक सक्रिय किया जाए, ताकि वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगे।
एक उपभोक्ता ने बताया, कि :-
“ वह सुबह 8 बजे से लाइन में लगा है। डर है कि अगर आज सिलेंडर नहीं मिला तो आगे महंगे दामों पर लेना पड़ेगा। सरकार कह रही है कि स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन एजेंसी पर भीड़ देखकर लोगों में डर और भ्रम बढ़ गया है।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते स्थिति को स्पष्ट कर दे और आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित कर दे, तो अफवाहों और अनावश्यक भीड़ पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
रिपोर्टर- दीपक कुमार यादव, फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes