World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की उड़ी धज्जियां, तड़प-तड़प कर मर सकते हैं लोग।
साभार :-
नई दिल्ली/बेरूत ( दएंड टाइम्स न्यूज )
मध्य पूर्व के युद्ध के मैदान से एक ऐसी दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया के मानवाधिकार संगठनों के होश उड़ा दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के रिहायशी इलाकों में ‘व्हाइट फॉस्फोरस’ (सफेद फास्फोरस) जैसे घातक रसायनिक हथियार का इस्तेमाल किया है। यह वो केमिकल है जो न केवल इमारतों को राख कर देता है, बल्कि इंसान के जिस्म को हड्डियों तक पिघलाने की ताकत रखता है।
=योहमोर गांव बना ‘मौत का टापू’ =
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस्राइल पर गंभीर आरोप मढ़े हैं। संगठन ने सात सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो को जियोलोकेट कर पुष्टि की है कि दक्षिणी लेबनान के योहमोर गांव पर सफेद फास्फोरस वाले गोले दागे गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हमला उन रिहायशी इलाकों में किया गया, जहाँ आम नागरिक रहते हैं।
*क्या है व्हाइट फॉस्फोरस? क्यों मचा है कोहराम?*
व्हाइट फॉस्फोरस कोई साधारण विस्फोटक नहीं है। यह ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही भयंकर आग पकड़ लेता है।
हड्डियों तक जलन: यह मांस को तब तक जलाता रहता है जब तक कि वह हड्डियों तक न पहुँच जाए।
अंगों का फेल होना: इसके धुएँ से फेफड़े जवाब दे जाते हैं और मामूली संपर्क भी ‘मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर’ का कारण बन सकता है।
लाइलाज घाव: इसके घावों में दोबारा आग लगने का खतरा बना रहता है, जिससे पीड़ित तिल-तिल कर मरता है।
”आबादी वाले इलाकों में व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन और युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है।”
— रामजी काइस, लेबनान शोधकर्ता (HRW)
इस्राइल की सफाई: ‘हम तो बस धुआं कर रहे थे’
हमेशा की तरह इस्राइली सेना (IDF) ने इन आरोपों पर तुरंत कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पुराने बयानों में वह इसे ‘स्मोक स्क्रीन’ (धुआं फैलाने का जरिया) बताकर अपना पल्ला झाड़ती रही है। हालांकि, एमनेस्टी इंटरनेशनल और HRW का कहना है कि जब इलाके में नागरिक मौजूद हों, तो ‘धुआं फैलाने’ का तर्क जानलेवा लापरवाही है।
युद्ध के नियम ताक पर
लेबनान और हिजबुल्ला के बीच बढ़ती जंग अब रसायनिक मोड़ ले रही है। रिपोर्ट बताती है कि इस्राइल ने हमला करने से चंद घंटे पहले गांव खाली करने की चेतावनी तो दी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के वक्त वहां कितने मासूम फंसे हुए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल जारी रहा, तो लेबनान में मानवीय त्रासदी का मंजर और भी भयावह हो जाएगा। ऐशे में यह जरूरी है कि युद्ध विराम के लिए विश्व के अन्य शक्ति संपन्न देशों को हर स्तर पर प्रयास शुरू कर देना चाहिए । ताकि मानवता का विनाश होने से रोका जा सके ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug