Farrukhabad news होली पर भी ‘फाकाकशी’ की नौबत: मनरेगा कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर प्रशासन को ललकारा

Picsart 26 03 09 16 33 48 439

Farrukhabad news –मई 2025 से मानदेय गायब, ईपीएफ का पता नहीं; राजेपुर में कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, बोले- ‘भूखे पेट कैसे मनेगी होली?’

​फर्रुखाबाद | मुख्य संवाददाता

सरकारी दावों की हवा निकालते हुए विकासखंड राजेपुर में मनरेगा कर्मियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। ‘काम ज्यादा, दाम शून्य’ की नीति से खफा ग्राम रोजगार सेवकों से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों तक ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। आलम यह है कि पिछले 10 महीनों से मानदेय न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के घरों में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। ​मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन की शिथिलता पर तीखे वार किए। कर्मचारियों का दर्द छलका कि उन्होंने विभागीय लक्ष्यों से लेकर एसआईआर और क्रॉप सर्वे जैसे अतिरिक्त कामों में दिन-रात एक कर दिया, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ ‘आश्वासन’ मिला।

​”दिवाली के दीये तो फीके रहे ही थे, अब होली के रंगों में भी भंग पड़ रहा है। मई 2025 से वेतन नहीं मिला है। क्या हम सिर्फ काम करने के लिए बने हैं, परिवार पालने के लिए नहीं?”

— एक आक्रोशित कर्मचारी

संविधान का हवाला: ‘ये जीवन के अधिकार का हनन’

​एडीओ पंचायत अजीत पाठक को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मियों ने दो टूक कहा कि वेतन रोकना संविधान के अनुच्छेद-21 (जीवन का अधिकार) का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश के अन्य जिलों में वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ​संगठन ने साफ कर दिया है कि यह तो बस ट्रेलर था। अगर जल्द ही मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ, तो 17 मार्च 2026 को जिले भर के मनरेगा कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और मामला सीधे मुख्यमंत्री के दरबार तक जाएगा। इस दौरान एपीओ राशिद खान, प्रबल, जगतपाल, राकेश समेत भारी संख्या में कर्मचारी डटे रहे।

फर्रुखाबाद से दीपक सिंह की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes