KAIMGANJ NEWS होली की हुड़दंग नहीं, खूनी रंजिश: लाठी-सरियों से बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, आंगन में फैला खून मुकदमा दर्ज

Picsart 26 03 06 23 47 02 847

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के अलाहदादपुर में कोहराम; सात पर हत्या का मुकदमा, दो महिलाएं गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। त्योहार की उमंग के बीच अलाहदादपुर गांव उस वक्त चीखों से थर्रा उठा, जब पुरानी रंजिश की आग में जल रहे दबंगों ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। मामूली धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद चंद मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी, डंडों और लोहे की सरिया से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग और महिला पर ताबड़तोड़ वार किए। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की सांसें टूट गईं, जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​वारदात की शुरुआत 4 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे हुई। गांव के आदेश कुमार के मुताबिक, उनका भाई विकास घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी राघवेंद्र ने उसे जानबूझकर कंधा मारा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विकास जान बचाकर घर भागा, लेकिन हमलावरों पर खून सवार था।​आरोप है कि कुछ ही देर बाद राघवेंद्र अपने साथ जसवंत सिंह, श्यामसुंदर, सर्वेंद्र, अरविंद, सविता देवी और रजनी को लेकर आ धमका। हाथों में सरिया और लाठियां लिए इन आरोपियों ने आंगन में बैठे बुजुर्ग सूरज सिंह और मीरा देवी को घेर लिया और उन पर पिल पड़े।

​मासूमों ने छिपकर बनाया कत्ल का वीडियो

​जब हमलावर घर में मौत का तांडव नाच रहे थे, विकास ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। घर की नन्ही बच्चियों ने भी दहशत के साये में छिपकर इस पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा। इस दौरान एक बच्ची ने साहस दिखाते हुए मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है। हमले में लहूलुहान सूरज सिंह और मीरा देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूरज सिंह की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राघवेंद्र समेत सात के खिलाफ हत्या (बीएनएस की धारा 103 एवं आईपीएस की धारा 302) व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

​“हमने तहरीर के आधार पर सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला आरोपी सविता और रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी पांच फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।”

— मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes