KAIMGANJ NEWS आधार कार्ड के साथ जन्म तिथि से संबंधित वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से लें

IMG 20260111 WA0313

KAIMGANJ NEWS-एसडीएम ने बूथों पर परखा काम, नए वोटर बनाने पर जोर, बीएलओ ने आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया

कायमगंज, फर्रुखाबाद । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर रविवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों पर एसडीएम ने बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं के पंजीकरण में कोई लापरवाही न बरती जाए।
अभियान के तहत सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों ने आलेख्य मतदाता सूची को उपस्थित नागरिकों के बीच पढ़कर सुनाया। इसका मुख्य उद्देश्य सूची में शामिल नामों की पुष्टि करना और अपात्रों की पहचान करना था। मौके पर ही फॉर्म 6 नया नाम जोड़ने), फॉर्म 7 नाम हटाने और फॉर्म 8 संशोधन भरवाए गए। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने तहसील के सामने स्थित परिषदीय विद्यालय के बूथ संख्या 171, 172 और 173 का निरीक्षण किया।

IMG 20251220 WA01681

इसके बाद अधिकारियों का काफिला नगर पालिका, ब्लॉक कार्यालय और सुंदर नारायण मुश्रान इंटर कॉलेज स्थित बूथों पर पहुँचा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को सख्त हिदायत दी कि फॉर्म 6 भरते समय आधार कार्ड के साथ-साथ जन्म तिथि से संबंधित वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से लें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या 18 के होने जा रहे युवाओं का नाम प्राथमिकता पर जोड़ा जाए। साथ ही, फॉर्म 8 के माध्यम से त्रुटिपूर्ण नामों और पतों को तत्काल सही करने के निर्देश दिए। पूरे दिन चले इस अभियान की समीक्षा सभी ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ सुपरवाइजरों द्वारा की गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes