KAIMGANJ NEWS मॉडलिंग की दुनिया में अताईपुर के लाल का जलवा, नेशनल टीवी शो के बने फाइनलिस्ट

IMG 20260111 154820

KAIMGANJ NEWS -कायमगंज स्टेशन पर स्वागत में उमड़ा हुजूम, वेब सीरीज में काम करने का मिलेगा मौका

कायमगंज, फर्रुखाबाद।
तहसील क्षेत्र के गांव अताईपुर के रहने वाले युवा ओम सक्सेना ने मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। ओम का चयन देश के बड़े रियलिटी शो मिस्टर एंड मिस इंडिया बेस्ट सुपरमॉडल सीजन-4 में बतौर फाइनलिस्ट हुआ है। रविवार को जब वह ट्रेन से अपने गृहक्षेत्र कायमगंज पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए प्रशंसकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ओम सक्सेना ने बताया कि उन्हें बचपन से ही ग्लैमर जगत का शौक था। अपने सपनों को पंख लगाने के लिए उन्होंने कानपुर से मॉडलिंग का विशेष कोर्स किया। कड़ी मेहनत तब रंग लाई जब उत्तराखंड में आयोजित नेशनल टीवी शो में हजारों प्रतिभागियों के बीच उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। उनकी इस सफलता पर आयोजकों ने उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से नवाजा है।

IMG 20251220 WA01681
बातचीत के दौरान ओम ने बताया कि इस मंच के माध्यम से अब उन्हें आगामी वेब सीरीज और बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा। उनका लक्ष्य अब अभिनय और फैशन की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित करना है।
ओम की सफलता की खबर से अताईपुर और आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टेशन पर जोरदार स्वागत के बाद उन्हें जुलूस के रूप में गांव ले जाया गया। उनके बाबा पूरन लाल सक्सेना, पिता अतुल सक्सेना, अनुज सक्सेना, चाचा अनूप कुमार, विपिन और बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष राघव चंद शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ओम ने साबित कर दिया है कि लगन हो तो गांव की प्रतिभा भी राष्ट्रीय पटल पर चमक सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes