KAIMGANJ NEWS तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जलभराव से बिजली बिल तक गूंजीं समस्याएं, 50 शिकायतें दर्ज

IMG 20260105 WA0247

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद
सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम दिनेश कुमार और एएसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। कंपिल क्षेत्र के गांव रसीदपुर से ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण लटूरी सिंह, ब्रह्मानंद आदि ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव की मुख्य नाली को कुछ दबंग लोगों ने बंद कर दिया है, जिससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है।

IMG 20251220 WA01681

इससे आवागमन बाधित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली खुलवाने को लेकर दबंग लोग विवाद पर उतारू हो जाते हैं। इस पर अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए। कंपिल के गांव बिलसड़ी निवासी ओम शिव चतुर्वेदी ने शिकायत की कि गांव के पंचायत भवन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। वहीं, इसी गांव के राकेश ने खलियान की भूमि पर फर्जी पट्टा किए जाने का आरोप लगाया। गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी मुख्तियार ने एक माह का साढ़े तीन लाख रुपये का बिजली बिल आने की शिकायत की। उसका कहना था कि पिछले माह ही उसका मीटर बदला गया था। इस मामले में भी जांच के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार हर्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes