मतदाताओं में आक्रोश ,अधिकारी नहीं दे सके कोई संतोषजनक जवाब, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पहुंचे मौके पर
फर्रुखाबाद 20 फरवरी 2022
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान अपने निर्धारित समय 7 बजे प्रात से ही शुरू हो गया। किंतु इस बीच जनपद फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 38 किराचन पर वोट के लिए लाई गई ईवीएम मशीन से समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह गायब है। मतदाता जब वोट डालने गए तो उन्हें पूरी मशीन को बार बार देखने के बाद भी साइकिल चिन्ह कहीं नजर नहीं आया। मतदाताओं ने इसकी शिकायत बूथ पर मौजूद अधिकारियों से की। लेकिन अधिकारी कोई सीधा उत्तर नहीं दे सके। इतना ही नहीं वहां मौजूद अधिकारी किसी भी तरह की सही व्यवस्था करने में भी असमर्थता जताने लगे। मतदाताओं की बार-बार की जा रही शिकायत पर अंत में अधिकारियों ने हाथ खड़े करते हुए साफ कह दिया कि वे अब कोई व्यवस्था नहीं कर सकते। इसके तुरंत बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी सपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र सिंह यादव को दी । सपा प्रत्याशी सूचना पाते ही बूथ पर पहुंच गए। जहां उन्होंने इस गंभीर प्रकरण की जानकारी लेकर कहा कि बे इसकी शिकायत तत्काल निर्वाचन आयोग से करेंगे। साथ ही उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि हो सकता है जिस तरह की शिकायत यहां मिली है दूसरे बूथों पर भी ऐसी ही स्थित कुछ जगह और भी हो सकती । उधर इसके अलावा ब्लॉक नवाबगंज के बूथ संख्या 252 गनीपुर जोगपुर पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीन की खराबी के कारण मतदान बाधित है। 01 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी मतदान शुरू नहीं हो सका था।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug