KAIMGANJ NEWS , पीड़ित के उलहाना देने पर कुत्ता मालिक ने पीड़ित को ही धमका कर भगा दिया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी अजय यादव के 13 वर्षीय नाबालिक बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । बच्चे की हालत गंभीर होती देख उसे तत्काल परिजन नगर स्थित सरकारी अस्पताल लाए । जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है ।अस्पताल में भर्ती नाबालिक 13 वर्षीय रीवल के साथ आए परिजनों ने बताया कि बच्चा घर से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकाला था । उसी समय हमारे ही गांव के निवासी भूरे यादव के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर कुत्ते ने बच्चे को पैर तथा अन्य जगह नोंच कर लहूलुहान कर डाला । बच्चे की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाई । सूचना पर घायल बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे । उनका कहना है कि जब उन्होंने कुत्ता पालक भूरे यादव से उलहाना देते हुए यह कहा कि आपको अच्छी तरह मालूम है कि आपका यह कुत्ता अक्सर लोगों पर हमला करके उन्हें परेशान करता है । तो इसे बांध कर रखना चाहिए । यदि कुत्ता बंधा होता तो मेरे बच्चे की यह हालत नहीं होती । आरोप है कि कितना सुनते ही कुत्ता पालक आपे से बाहर हो गया और गाली गलौज करते हुए धमकियां देने लगा, पीड़ित का कहना है कि बच्चे की नाजुक हालत तथा भूरे यादव के धमकी भरे तेवर देखकर हम लोग मौके से चले आए अन्यथा कुछ भी हो सकता था । इसकी सूचना पुलिस को देकर परिजन बच्चे का उपचार अस्पताल में करवा रहे हैंl
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug