KAIMGANJ NEWS – बिजली , पानी, सड़कों , भू -अंश निर्धारण की ओर किया प्रशासन का ध्यान आकृष्ट
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन की पंचायत तहसील परिसर में आयोजित हुई । जिसमें कृषक जीवन में आ रहीं अनेक समस्याओं पर चर्चा कर कहा गया कि यह समस्याएँ प्रशासन को हल करनी चाहिए थी, किन्तु अब तक निराकरण नहीं किया गया है । संगठन की मांग है कि बिना देरी के समस्याओं का निराकरण किया जाए । इसके बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि भू – अंश निर्धारण में बार -बार गलतियां लेखपालों द्वारा की जा रही हैं , जिनका सुधार नहीं किया जा रहा है, ऐशे लेखपालों को पदमुक्त किया जाए । वहीं सूखी पड़ीं नहरों में पानी नहीं आने से फसलों की सिंचाई व पलेवा नहीं हो पा रहा है , शीघ्र टेल तक पानी मुहैया कराया जाए । बिजली कटौती खत्म कर ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू कनेक्शन बिल मुक्त फ्री करने, तथा जिन उपभोक्ताओं के बिल वास्तविक खर्चे से अधिक निकल रहे हैं उनके मीटर अविलम्ब बदलने , साथ ही उर्वरकों की कमी रेखांकित करते हुए कहा कि – खाद विक्रेता दुकानदारों की दुकानों व गोदामों पर गुप्त रूप से छापा डाला जाए, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों के लायसेंस निरस्त कर कड़ी कार्यवाही करते हुए खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाए । किसानों ने सहकारी समिति बराविकू के सदस्य कृषकों के साथ हुए घोटाला की ओर ध्यान आकर्षित कर कहा कि जमा व निकासी के पेपर कोपरेटिब बैंक व समिति किसानों के मांगने पर नहीं दे रहे हैं, स्थिति स्पष्ट कर कृषक सदस्यों को पेपर दिलाए जाएं । ज्ञापन में कहा गया कि भीषण बाढ़ व बर्षा से कंपिल – कायमगंज – शमशाबाद क्षेत्र में सड़कें व अन्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, आवागमन हेतु सड़क मार्गों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए । किसान पंचायत एवं ज्ञापन अवसर पर डा० प्रेमचन्द्र सक्सेना जि० अध्यक्ष, बाबूराम पाल तह० अध्यक्ष एवं रोहित कुमार, रमेशचन्द्र, सुरेशचन्द्र , राजेशकुमार, मोतीलाल शाक्य, राजेश , राजवीर, नीरज कश्यप,नौरंगीलाल, दीपू सक्सेना आदि संगठन पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep