KAIMGANJ NEWS प्रशिक्षु आईएएस टीम ने स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता सहित कायमगंज में एमआरएफ सेंटर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर परखी हकीकत देखीं व्यवस्थाएँ

Picsart 25 11 14 09 19 58 582

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
आईएएस अधिकारियों की प्रशिक्षणरत टीम आज कायमगंज आई । यहां टीम ने स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता पेयजल आपूर्ति आदि की हकीकत जांचने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखीं ।
टीम में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी शंकर पांडेयान, खेतदान, अक्षय, नंदना, गौरव, सिद्धार्थ, दिव्यांशी, कृष्णकांत, राहुल चौधरी, साई भार्गव, आदित्य और प्रवीन जाधव शामिल थे । अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण का प्रारम्भ नगर पालिका पहुंचकर शुरू किया । यहां पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद टीम तहसील रोड स्थित परिषदीय विद्यालय कुकीखेल पहुंची। अधिकारियों ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और कक्षा संबंधी जानकारी ली। बताया गया कि स्कूल शिक्षा मित्रों के सहारे चल रहा है और इस नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हैं । पूरे नगर क्षेत्र में समायोजन के बाद भी आठ स्कूल हैं । किन्तु यहां मात्र एक स्थाई अध्यापक ही कार्यरत है । यहां के बाद टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 600 से अधिक ओपीडी होती है और हर महीने करीब 400 प्रसूताओं का प्रसव कराया जाता है। जब एक प्रशिक्षु आईएएस ने पूछा कि दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीज बाहर से दवाएं क्यों खरीदते हैं, तो अधीक्षक ने जवाब दिया कि कई मरीज बाहर से इलाज कराकर आते हैं, जिनकी दवाएं यहां उपलब्ध नहीं होतीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। शौचालय में पीक से सने गंदे वाशबेसिन को देखकर एक अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने वाशबेसिन की टोटी खोलकर पानी जांचा तो पानी नहीं निकला। इस पर अधीक्षक ने सफाई दी कि किसी ने पानी बंद कर दिया है, टीम ने डिलीवरी रूम भी देखा, जहां सफाई व्यवस्था संतोष जनक मिली। इसके बाद प्रशिक्षु आईएएस टीम लुधईया गांव के पास अचरा रोड स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंची। वहां उन्होंने कूड़े से जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया । बताया गया कि चार किलो का जैविक खाद का पैकेट 60 रुपए लागत में तैयार होता है। टीम ने नगर से आने वाले मिक्स कूड़े को अलग करने की प्रक्रिया और कटिंग मशीन कक्ष का भी निरीक्षण किया। मशीन बंद मिलने पर अधिकारियों ने उसे चालू करने के निर्देश दिए, जिस पर मौजूद कर्मचारी ने विद्युत आपूर्ति समस्या की जानकारी दी।
इनसैट :-
स्वच्छता का संदेश एवं वृक्षारोपण कर किया निरीक्षण कार्य का समापन
कायमगंज :-
कायमगंज आई प्रशिक्षु आईएएस टीम ने कई जगह का निरीक्षण करने के बाद स्वंय झाडू लेकर सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया । टीम द्वारा गांव लुधैइया के पास स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में पौधारोपण कर हरित क्रांति का महत्व बताते हुए अपने निरीक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes