KAIMGANJ NEWS फुटपाथ पर दीए बेच रहीं गरीब बेटियों को देख एसएचओ मोहम्मद कामिल ने उनकी आर्थिक सहायता कर दिया इंसानियत का परिचय

IMG 20251019 WA0229

KAIMGANJ NEWS – बड़े प्यार से पूछा हाल चाल , खरीदे सारे दीप, साथ ही मिष्ठान वस्त्र व नकद राशि उपहार स्वरूप भेंट कर दीपावली पर दी सौगात , इस्पेक्टर के इस मानवीय व्यवहार की क्षेत्र में हो रही तारीफ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्या हिन्दू और क्या मुस्लमान या फिर कोई और हो , उसकी पहचान उसके अच्छे कार्यों व इंसानियत से भरपूर व्यवहार से ही होती है ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

आज ऐशा ही एक उदारता से परिपूर्ण मानवीय मूल्यों को दर्शाता मामला सामने आया जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है । हर कोई प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल को अच्छा संस्कारी व्यक्ति बता रहा है । मामला कुछ इस तरह का है :- दीपावली पर शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए एसएचओ मोहम्मद कामिल पुलिस बल के साल नगर भ्रमण पर थे ।

IMG 20251017 WA02861

उसी समय पिछले तीन दिनों से फुटपाथ पर दीप बेच रहीं दो गरीब बेटियां उन्हें दिखाई पड़ी । उनकी हालत देख वे समझ गए कि यह बेटियां किसी गरीब परिवार की ही हो सकतीं हैं । निरीक्षक . तुरंत उनके पास पहुंचे । उन्हीं के पास बैठकर बड़े प्यार से उन्होंने उनसे पूछा कि आप कहां रहती हो और तुम दोनों ही दीए बेच रही हो परिवार का कोई और तुम्हारे साथ क्यों नहीं है आदि बातें पूछी इस पर उन बेटियों ने बताया कि साहब वे थाना कंपिल क्षेत्र के गांव दारापुर की रहने वाली हैं , बड़ी बेटी ने अपना नाम अनुष्का कक्षा 8 की छात्रा व छोटी बहिन का नाम प्रियल कक्षा 6 की छात्रा बता कहा कि वे पढ लिख कर कुछ अच्छा करना चाहती हैं । बेटियों ने कहा कि उनके पिता सुरजीत की मृत्यु एक बर्ष पहले ही हो चुकी है हमारे परिवार में हम चार बहिनें तथा एक भाई आरव है , हम सभी स्कूल पढ़ने जाते हैं । मां बीमार रहती हैं । परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है ।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

दीपावली पर दीए बेचकर कुछ पैसे मिल जायेंगे तो त्यौहार पर हम लोग भी मिठाई खील खिलौने व अन्य सामान खरीद कर दीपावली की खुशी मना लेंगे । जैसी बातें सुनकर इंस्पेक्टर साहब भावुक हो गए । उन्होंने बेटियों का हौसला बढ़ाया साथ ही उनके सभी दीप भी खरीद लिए, इतना ही नहीं उन्होंने इंसानियत भरे अंदाज में उनकी माँ के लिए साडी सभी बच्चों को सुन्दर व आकर्षक वस्त्र एवं मिष्ठान खरीदकर गिफ्ट दिया साथ ही नकद राशि दे आर्थिक मदद भी की , इतना सब अचानक होता देख गरीब बेटियों के चेहरे पर खुशी की स्पष्ट झलक दिखाई दी । प्रभारी निरीक्षक की इस उदारता से यह सीख मिलती है कि बगैर किसी भेदभाव के गरीब जरूरत मंद की मदद करना ही सही मायने में मानवता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes