KAIMGANJ NEWS करवा चौथ पूजन के लिए तैयार गर्म बेसन कढ़ी की कढ़ाई में गिरा ग्रामीण – झुलस कर हुआ गंभीर घापल

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
पति की दीर्घ आयु एवं सुखी जीवन की कामना कर करवा चौथ व्रत पूजन के लिए तैयार गर्म वेसन कढ़ी की कढ़ाई में गिरने से पति झुलकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादर दादपुर सराय की बताई जा रही है । यहां करवा चौथ की तैयारी के लिए शुक्रवार देर शाम इस गांव के निवासी अनिल कुमार गर्म कढ़ी से भरी कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार शाम करवा चौथ की पूजा के लिए कढ़ी बना रही थीं। पूजा की तैयारी पूरी करने के बाद उन्होंने कढ़ाई को चूल्हे से उतारकर नीचे रख दिया था। उसी दौरान सो रहे अनिल कुमार लघुशंका के लिए उठे और अचानक लड़खड़ाकर उसी कढ़ाई में गिर पड़े।
झुलसने के बाद परिजनों ने पहले गांव में अपने हिसाब से उपचार कराया । लेकिन जब हालत बिगड़ने लगी तो दूसरे दिन शनिवार को उसे घायल हालत में उपचार के लिए परिजन सरकारी अस्पताल कायमगंज लेकर पहुंचे । जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया । फिलहाल वह राहत महसूस कर रहा है । साथ ही खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

=
दुर्घटनाओं में तीन घायल, हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अलग – अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए । जिनमें नगर से सटे गांव कलाखेल निवासी शाहजहां व निशा, ग्राम घसिया चिलौली निवासी गोविन्द घायल हो गए। आसपास के लोगो व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ सभी घायलों का इलाज जारी था ।
=
वृद्धा ने पिया जहर – स्थिति नाजुक
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव बहबलपुर की निवासी बृद्ध महिला लज्जा देवी ने संदिग्ध हालात में किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर का असर होते ही उल्टियां होने पर परिजनों को मालूम हुआ। घबराए परिजन वृद्धा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाए । जहाँ से प्राथमिक उपचार दे उसे उच्च चिकित्सा की राय दे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes