Farrukhabad news बुलेट सवार दबंगों की बेरहम पिटाई से घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मौत

Picsart 25 10 02 17 04 42 598

Farrukhabad news – रिपोर्ट दर्ज ना होने पर आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली गेट पर शव रख कर काटा हंगामा – सीओ ने आश्वासन दे कराया मामला शांत
फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद
दुखद घटना जिला फर्रुखाबाद के मुख्यालय कस्बा फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी 15 बर्षीय दलित किशोर की दर्दनाक मौत से जुडी हुई बताई जा रही है । जिसकी मौत का कारण दबंग बुलेट सवारों की बेरहम पिटाई को माना जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ ( फर्रुखाबाद ) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी 15 वर्षीय चंदन की बाइक टक्कर व मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई ।

घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को कोतवाली गेट पर रखकर हंगामा काटा । बताया गया कि 19 सितंबर की रात ग्वालटोली निवासी 15 वर्षीय चंदन पुत्र राजेश बाल्मीकि अपने दोस्तों के साथ शंकर बारात देखकर लौट रहा था । रास्ते में नवादिया स्थित उर्मिला गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रही बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। चंदन ने उससे सही तरीके से बाइक चलाने की बात कही तो बाइक सवार हमलावर हो गए और उसे पीट-पीटकर सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए । घायल चंदन को शांति नगर निवासी विनीत राजपूत व जिला जेल के पास के निवासी सौरभ ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था । हालत गंभीर होने पर उसे सैफई (इटावा) रेफर किया गया , लेकिन वहां भी सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए । लगभग 11 दिन तक इलाज के बाद गत1/ 2 अक्टूबर की रात चंदन की दुखद मौत हो गई । मृतक चंदन बरगदिया घाट स्थित बीपीएम स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था । उसके पिता राजेश मोहम्मदाबाद ब्लॉक में सफाई कर्मचारी हैं । बेटे की मौत से मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है । परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया । आक्रोशित परिजनों ने शव को फतेहगढ़ कोतवाली गेट पर रखकर कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया । करीब आधे घंटे तक पुलिस व परिजनों में नोकझोंक होती रही। किन्तु किसी कीमत पर कोतवाली पुलिस घटना की रिपोर्ट हत्या के आरोप में लिखने को तैयार नहीं थी । जबकि अपने बेटे की मौत का असली कारण दवंगों की मार पीट से होने की बात परिजन लगातार कहकर न्याय की गुहार लगा रहे थे । लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक नोंक झोंक होती रही । उसी समय वहां सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने पहुंचकर पीडित पक्ष से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया । सीओ के आश्वासन मिलने परिजन शांत हो शव ले जाने पर तैयार हो गए थे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes