KAIMGANJ NEWS किसानों की स्थिति पर गंभीर भा० कि० म० यूनियन भारत ने चित्रकूट व लखनऊ में आयोजित होने वाली पंचायत पर की बैठक में चर्चा

Picsart 25 09 29 19 37 42 431

KAIMGANJ NEWS – बैठक के बाद तहसील पहुंचकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत ने किसानों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त कर नवीन कृर्षि मंडी परिसर में आयोजित बैठक में चित्रकूट व लखनऊ में होने वाली किसान पंचायत के संबंध में गहन चर्चा की । इसके बाद किसान नेताओं ने तहसील पहुंच कर विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा । पंचायत में किसानों ने कहा कि देश की करीब 80 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है, लेकिन गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज और परेशानियों में डूबता जा रहा है। विनाशकारी बाढ़ पर कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों का सही सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसानो ने रोष व्यक्त कर कहा कि कायमगंज को-ऑपरेटिव बैंक व यहां की सहकारी समितियों में हुए घोटाले की जांच हो तथा अंशधारकों का धन हड़पने वाले घोटालेबाजों पर जल्द कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। चीनी मिलों में हो रही कालाबाजारी पर रोक लगे। निजी स्कूलों की किताबों की कीमत सरकारी स्कूलों जैसी तय हो। उन्होंने कहा खतौनी में अंश निर्धारण को लेकर किसानों का उत्पीड़न रोका जाए। सभी रेलगाड़ियों में साधारण डिब्बे अधिक संख्या में जोड़े जाएं। किसानों को कृषि बीमा योजना का पूरा लाभ मिले। संगठन ने स्पष्ट किया कि 4 अक्टूबर को लखनऊ और 5 अक्टूबर को चित्रकूट में किसान पंचायत की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी कि रेलवे स्टेशन परिसर में रेल द्वारा बिना टिकट यात्रा के दौरान किसानों के साथ किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार की होगी। पंचायत के बाद किसान नेता तहसील पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनवर हुसैन को सौंपा गया। ज्ञापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखपति सिंह कुशवाह , जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र सक्सेना , राष्ट्रीय संरक्षक सूरजपाल शाक्य , प्रदेश अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत आदि मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes