KAIMGANJ NEWS मिशन शक्ति में बेटियों को प्रशासनिक कमान का दायित्व निर्वाह करने का दिया गया अवसर

Picsart 25 09 30 05 08 43 843

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज की बेटियों को भविष्य में मिलने वाले कार्यों को उत्तरदायित्व पूर्ण रूप से निर्वाह करने हेतु उत्साह वर्धन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी का एक दिन का कार्यभार मिशन शक्ति अभियान के अतंर्गत सौंपा गया । इस विशेष कार्यक्रम के तहत बेटियों ने सीओ व कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक पद की कमान संभाली।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार का दिन कायमगंज पुलिस महकमे में खास रहा। साहसी बालिका टीम की छात्रा निकेता ने एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी का पद संभाला, वहीं शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनकर जिम्मेदारी निभाई।
सीओ कायमगंज निकेता शाक्य की मौजूदगी में छात्रा निकेता ने कार्यालय का कार्यभार देखा और महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण पर अपनी सोच साझा की। इधर, प्रभारी निरीक्षक कोमल सक्सेना की देखरेख में छात्रा ने कोतवाली का कार्यभार संभाला। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता एवं कार्यदक्षता विकसित होती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes