KAIMGANJ NEWS सांसद, पूर्व चेयर पर्सन , जीएसटी अधिकारियों एवं तम्बाकू ट्रेड से संबंधित व्यापारियों तथा व्यापारी नेताओं की संयुक्त बैठक में तम्बाकू व्यापार में जीएसटी से आ रहीं परेशानियों पर हुई चर्चा

Picsart 25 09 29 04 17 11 364

KAIMGANJ NEWS – व्यापारियों ने केन्द्रीय वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भाजपा सांसद को सौंप कर बताई समस्याएँ, की समाधान की अपील
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आज एक बैठक का आयोजन सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय महिला व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल,एवं जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर व
व्यापारी संगठन के पदाधिकारी आदेश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अरुण सक्सेना महामंत्री एवं तम्बाकू ट्रेड के व्यापारी संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल की उपस्थिति में हुई । बैठक में मौजूद सभी लोगों ने टैक्स से संबंधित तंबाकू पर विस्तृत चर्चा कर अपनी बात रखी । साथ ही एक ज्ञापन भी केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के नाम संबोधित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को सौंपा ।
ज्ञापन में तम्बाकू व्यापार में जीएसटी व अन्य तरह की आ रहीं परेशानियों का जिक्र कर कठिनाइयों के निराकरण का अनुरोध किया गया है ।
= जीएसटी में दी गई छूट पर जताया आभार =
> भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने भारत सरकार द्वारा जीएसटी में दी गई छूट पर आभार व्यक्त कर कहा कि इससे मध्यम वर्ग सहित अन्य सभी वर्गों की बचत होगी । मिले छूट के लाभ से इस बार दीपावली अच्छी मनेगी।
= पूर्व में संचालित रही मरुधर ट्रेन की तरह नई एक्सप्रेस ट्रेन संचालन व कायमगंज स्टेशन पर ठहराव की उठी मांग =
> भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जिला अध्यक्ष अग्निहोत्री ने कहा पिछली बार सांसद मुकेश राजपूत ने जो अनुरोध पत्र हमारा स्वीकार करके लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कायमगंज में कराया उसके लिए सभी उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं ।
साथ मांग की कि पूर्व में संचालित रही मरुधर एक्सप्रेस की तरह एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए जो कासगंज से लखनऊ के लिए हररोज चले जिसका अप व डाउन में दोनों ही वार रेलवे स्टेशन कायमगंज पर ठहराव सुनिश्चित कराया जाए । वहीं यहां लंबी दूरी की ट्रेनों का भी ठहराव हो, कुछ नई ट्रेनों को और बढ़ाया जाए जिससे कायमगंज की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके । उन्होंने कहा जल्दी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से केन्द्रीय रेल मंत्री को एक अनुरोध पत्र आपके (सांसद ) के माध्यम से देकर अनुरोध किया जायेगा । आशा व्यक्त कर कहा गया कि मुझे विश्वास है कि कायमगंज की जनता की सुविधा का ध्यान रखते हुए सांसद महोदय और ट्रेनों की व्यवस्था के संबंध में रेल मंत्री से मंजूरी लेते हुए ट्रेनों को बढ़ाने में अपना सहयोग जरुर प्रदान करेंगे । आयोजित बैठक में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर , व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता,नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, नगर महामंत्री अरुण सक्सेना सहित अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री भाजपा, अशोक वर्मा सांसद प्रतिनिधि, आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes