KAIMGANJ NEWS घटी जीएसटी दरों का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाने का अनुरोध

IMG 20250921 WA0172

KAIMGANJ NEWS -जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ आहूत बैठक में दी विस्तृत जानकारी कहा कि हर एक विक्रय वस्तु का बिल जारी करना आवश्यक
कायमगंज /फर्रुखाबाद
केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में लागू बहु दर प्रणाली जीएसटी स्लैब को परिवर्तित करते हुए जारी नए अधिनियम के अनुसार अब इसे दो स्लैब में परिवर्तित कर दिया है । इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए आज शासन की मंशा के अनुसार जीएसटी अधिकारियों ने कायमगंज जाकर व्यापारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श के बाद विस्तृत रूप से विवरण प्रस्तुत करते हुए समझाया । बैठक में आए डिप्टी कमिश्नर जीएसटी हिम्मत सिंह तथा सहायक आयुक्त जीएसटी मनोज कुमार मिश्रा ने जीएसटी रेट रेशनलाइशन के फायदे गिनाते हुए चर्चा की , उन्होंने कहा कि व्यापारियों को शत प्रतिशत बिक्री बिल जारी करने एवं सेकंड जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म के अनुसार ही कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म के अंतर्गत जारी नए स्लैब के अनुसार दरों में कमी की गई है ।इसलिए इसका लाभ भी अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचना चाहिए । जिससे कि जारी स्लैब का लाभ लेकर उपभोक्ता तथा व्यापारी दोनों को प्रोत्साहन मिल सके । बैठक में चर्चा करते हुए डिप्टी कमिश्नर जीएसटी श्री सिंह ने बताया कि नई दरों के जारी होने से रोजमर्रा के जरूरत के समान जैसे दवाइयां, तेल , साबुन, शैंपू आदि एवं कृषि यंत्र, सीमेंट, व्हीकल में जीएसटी दर में कमी की गई है। जिसके कारण निश्चित समय से ही उनके मूल्यों में कमी आ जाएगी । जिससे उपभोक्ता को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा ।बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी नेता मनोज कौशल – मनोज गंगवार – पीयूष गंगवार -धीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]