KAIMGANJ NEWS – सामान्य घरेलू कनेक्शन का थमा दिया59 लाख रुपए का बिल – उपभोक्ता के उड़े होश – इसके सहित अन्य61 प्राप्त हुई शिकायतें
कायमगंज / फर्रुखाबाद
समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएँ सुनी जा रही थी । उसी समय बहुत घबराई सी परेशान एक महिला हाथ में प्रार्थना पत्र साथ ही बिजली बिल की प्रति लिए पहुंची । उसने बताया कि उसका घरेलू बिजली कनेक्शन है जिसका बिजली बिल करीब 59 लाख रुपए भेजा गया है । जिससे वह बहुत परेशान हैं । उसकी बात सुनते ही वहां मौजूद सभी अधिकारी तथा अन्य लोग अवाक रह गए। फिलहाल जांच आदेश दे दिए गए हैं।
बिजली विभाग के आंख बंद कर किए गए कारनामें से पीडित महिला क्षेत्रीय गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग की निवासी है । महिला ने बताया कि घरेलू कनेक्शन पर उसका लाखों रुपये का बिजली बिल आया है। वैसे आज आयोजित समाधान दिवस अवसर पर अलग अलग ग्रामों व स्थानों से आए लोगों द्वारा कुल61 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई इनमें से4 का मौके पर निस्तारण कर शेष संवंधित को निस्तारण आदेश दे सौंप दी गई । लेकिन आयोजन की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर के सामने इन्हीं शिकायतों के बीच पपड़ी खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी शमा खाँ ने फरियाद की कि उनका घरेलू बिजली कनेक्शन 19 नवंबर 2024 को जारी हुआ था। लेकिन शुरुआत से ही मीटर की रीडिंग सही न आने के कारण लगातार अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। शमा खाँ ने बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। जुलाई माह में उनके फोन पर 58 लाख 13 हजार 6 सौ 67 रुपये 90 पैसे बिल आने का मैसेज आया, जबकि सितम्बर माह में बिल की राशि और बढ़कर 59 लाख 17 हजार 4 सौ चार 26 पैसे तक पहुंच गई। फरियादी ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि मीटर की जांच कर सही बिल जारी किया जाए, ।जिसे वह जमा कर राहत महसूस कर सके । तहसीलदार श्री चाहर ने बिल की जांच करने का निर्देश दे , उपभोक्ता को आश्वस्त किया ।
वहीं समाधान दिवस में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग व कुछ शिकायतें भूमि विवाद और अबैध रूप से जमीन पर किए गए कब्जों तथा दूसरे अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त हुई । इन सभी की जांच कर निस्तारित करने का आदेश दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May