KAIMGANJ NEWS – वादी वकील का आरोप है कि प्रतिवादी वकील ने उसकी मोहर व फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तैयार किए शपथ पत्रों से आर्थिक लाभ लिया वहीं कानून के विरुद्ध कार्य करते हुए धोखाधड़ी की
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दो अधिवक्ताओं के बीच छिड़ी कानूनी जंग का मामला न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय कायमगंज में विधि व्यवसाय करने वालों के बीच का है । साथ ही यह भी कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले भी है । वकील सुमित कुमार मिश्रा निवासी ग्राम घसिया चिलौली ने न्यायालय आदेश पर इसी गांव के निवासी वकील गोपाल कृष्ण पाठक के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वे दोनों एक ही न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं । उनका कहना है कि वह वर्ष2018 से वर्ष2022 तक सिविल कोर्ट कायमगंज ओथ कमिश्नर के पद पर थे । उसकी तथा वकील गोपाल कृष्ण पाठक की चेम्बर सीट न्यायालय गेट के निकट पास में ही थीं । आरोप है कि इन्होंने धोखाधड़ी पूर्वक अविधिक आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने मुवक्किलों के शपथ पत्रों पर मेरी अनुपस्थिति में बिना मेरी सहमति के ओथ कमिश्नर पद व नाम की मोहर को चोरी से लेकर स्वंय मेरे हस्ताक्षर बनाकर फर्जी तरीके से प्रमाणित किया । इस प्रकार फर्जी प्रमाणित करने के प्रतिफल स्वरूप अपने मुवक्किलों से अविधिक धन प्राप्त किया । साथ ही इन्हीं कूटरचित शपथ पत्रों को सत्य प्रलेख के रूप में न्यायालय में दाखिल किए । दाखिल किए गए शपथ पत्रों का विवरण स्पष्ट कर कहा गया है कि इसमें सरकार बनाम आदिल गांव रायपुर खास, नजमा बनाम बावू निजामुद्दीनपुर (कंपिल ) सौरभ पुत्र रामदत्त बहलोलपुर (कंपिल ) , यहीं के अशोककुमार आदि के फर्जी शपथ पत्र उसके फर्जी हस्ताक्षर एवं पदनाम की मोहर का गलत व अवैध रूप से प्रयोग कर तैयार कर न्यायालय में दाखिल किए गए हैं । सबूत के तौर पर वकील सुमित कुमार ने शपथपत्रों की प्रमाणित सत्य प्रतिलिपियां भी संलग्न करने की बात कही है । वादी अधिवक्ता ने कहा है कि उसने इस संबंध में पुलिस व पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही का मांग कर पंजीकृत डाक द्वारा शिकायती पत्र प्रेषित किया, किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई । इस पर न्यायालय में मामला पेश किया गया । जहां से न्यायालय आदेश पर वादी अधिवक्ता सुमित कुमार मिश्रा की ओर से प्रतिवादी वकील गोपाल कृष्ण पाठक के विरुद्ध भादंसं 1860 की धारा 379, 420,467,468,471,504,506 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May