KAIMGANJ NEWS सीएचसी सहित अन्य स्वा० केन्द्रों पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंर्तगत किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

IMG 20250917 WA0391

KAIMGANJ NEWS – कार्यकम में189 शुगर तथा674 ओपीडी, बीपी प्रभावितों का हुआ परीक्षण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर उनके जन्मदिवस17 सितम्बर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज सहित कम्पिल, बिल्सड़ी , बरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल में कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक और नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा देवेंद्र दुबे ने फीता काटकर किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार सिंह ने बुकें भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। ओपीडी परिसर में स्टॉल लगाकर महिलाओं और किशोरियों का वेलनेस चेकअप किया गया और पिंक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए गए । वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी कार्यक्रम संचालित किए गए। दी गई जानकारी के अनुसार – कुल 674 ओपीडी में जांचें की गईं। इसमें 189 रोगियों की मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच, 89 क्षय रोगियों की जांच, 27 संदिग्ध कैंसर रोगियों की जांच और 39 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया ।
जबकि 33 किशोर–किशोरियों को परामर्श, 35 दंपत्तियों को परिवार नियोजन परामर्श तथा 17 मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं दी गईं। इस कार्यकम अवसर पर भाजपा नेता तथा पार्टी पदाधिकारीयों सहित सामु० स्वा० केन्द्र के डाक्टर व अन्य चिकित्सा स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes