KAIMGANJ NEWS मतदान में मिले बराबर मत किन्तु पर्ची से हुए फैसले से अतेंद्रपाल सिंह बार एशोसिएशन अध्यक्ष किए गए निर्वाचित घोषित

IMG 20250917 WA0395

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव इस माह की11 तारीख को मतदान प्रक्रिया द्वारा संपन्न हुआ था । मतगणना के बाद विजई अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा मतों के अंतर के आंकलन (गिनती ) अनुसार उसी दिन समय पर ही कर दी गई थी । किन्तु अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अतेन्द्र पाल सिंह यादव एवं विनोद कुमार गंगवार को24-24 मत बराबर मिलने पर पेंच फस गया था । वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी शफीक खां20 मत प्राप्त कर दूसरे नम्बर पर रहे थे । जैसी स्थिति में अध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका था। इसके बाद निर्वाचन नियम के अनुसार एल्डर्स कमेटी ने पर्ची द्वारा निर्णय करने का फैसला लिया ।
दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां डाली गईं। एक बच्चे को बुलाकर पर्ची निकलवाई गई, जिसमें अतेंद्र पाल सिंह यादव का नाम आया। इसके साथ ही वे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। पर्ची निकालते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और वकीलों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जबकि अन्य पदाधिकारियों का निर्णय पहले ही हो चुका था । पर्ची से विजई होने पर जब अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित होने की औपचारिकता पूरी हो गई तो इसी के साथ संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की औपचारिकता पूर्ण होने की भी घोषणा कर दी गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes