KAIMGANJ NEWS संविदा ठेका तथा स्थाई सफाई कर्मियों ने भीम आर्मी के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंप बताई समस्याएं

IMG 20250915 WA0139

KAIMGANJ NEWS निराकरण की मांग , साथ ही चेतावनी दे कहा कि यदि मांगे नहीं पूरी हुई तो 11 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को होंगे विवश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर की स्वच्छता में अहम योगदान करने वाले सफाई कर्मचारी नगर पालिका प्रशासन की उपेक्षा से त्रस्त हो भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचे । इनमें शामिल संविदा , ठेका व स्थाई सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ और भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ एक ज्ञापन सौंपा । साथ ही कहा कि यदि
10 अक्टूबर025 तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे11 अक्टूवर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को विवश हो जायेंगे । संगठन के वैनर पर एकत्र हुए कर्मचारियों ने मांग की कि शासनादेश के तहत वर्षों से लंबित एसीपी का लाभ कर्मचारियों को तत्काल दिया जाए। दीपावली बोनस 2021 और 2022 का भुगतान कराया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को ठेका नियुक्ति दिया जाए। ताकि परिवार के भरण-पोषण व बच्चों की शिक्षा का प्रबंध हो सके। इसके अलावा संविदा कर्मियों को समय-समय पर वर्दी, एरियर का भुगतान तथा स्थायी कर्मियों की कटौती फंड में जमा कराने की मांग की गई। उन्होंने ने कहा कि ईपीएफ खाते को बंद कर एलआईसी बीमा लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 10 अक्टूबर तक मांगे पूरी नहीं की गईं तो 11 अक्टूबर से सफाई कर्मचारी हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद प्रशासन की होगी। संगठन ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा। ज्ञापन अवसर पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी विमल कुमार, पिंकू गुरु, नीरज कुमार, भीम आर्मी के जिला संयोजक आतिफ़ हसन उर्फ राजा भाई, मंडल संयोजक करमवीर सिंह उर्फ पिंटू जाटव, अकील खान सहित अधिकांश सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes