KAIMGANJ NEWS पूर्व प्रधान की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मचा हड़कंप

Picsart 25 08 28 18 22 44 477

KAIMGANJ NEWS -नगला लालजीत गांव में खेत की ओर गए थे, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
बाढ़ के पानी के बीच नगला लालजीत गांव के पास पानी की टंकी के पीछे तालाब में शुक्रवार को पूर्व प्रधान की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Picsart 25 08 28 18 25 19 930
क्षेत्र के जिजपुरा के नगला लालजीत गांव निवासी 55 वर्षीय पूर्व प्रधान प्रवेश यादव गुरुवार को गांव की टंकी की ओर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत के पास बाढ़ का पानी भरा था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पास के तालाब में गहरे पानी में जा गिरे। घटना की जानकारी पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर धर्मपुर और लखनपुर के तैराक लोगों को बुलाया गया। काफी खोजबीन और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से प्रवेश यादव का शव बाहर निकाला। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, दस वर्षीय पुत्री निशा और आठ वर्षीय पुत्री नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने भी घटना की जांच की। पहले परिजनो ने पोस्टमार्टम के लिए मना किया। पुलिस के समझाने पर मान गए। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां बता दें कि बीते दिनों सूखा नगला निवासी पूर्व प्रधान भूरे सिनौली पुल पर चल रहे बाढ़ के पानी में डूब गए थे। जहां उनकी भी मौत हुई थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes