KAIMGANJ NEWS खतरनाक मांगुर मछली, गल्ला मंडी में धड़ल्ले से बिक रही बाहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों से हो रही सप्लाई

Picsart 25 08 24 23 17 35 945

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज के मछली व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बेच रहे हैं जहरीली मछली
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज के गल्ला मंडी स्थित मछली मंडी में इन दिनों मांगुर मछली की जमकर बिक्री हो रही है। जानकारी के अनुसार यह मछली बाहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से तालाबों से सप्लाई होकर स्थानीय बाजारों और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मांगुर मछली का सेवन इंसान के लिए बेहद खतरनाक बताया गया है। इसके बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री होना सवाल खड़े कर रहा है। कायमगंज के व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कर रहे हैं लोगों की सेहत से खिलवाड़।
गल्ला मंडी स्थित मछली बाजार में हर रोज बड़ी मात्रा में यह मछली बिक रही है और लोग सस्ते दामों के लालच में इसे खरीद भी रहे हैं। यह मछली 140 से 160 रुपए किलो में बिक रही है। कई मछली कारोबारी बाहर से ट्रॉली और वाहनों में लाकर गल्ला मंडी सहित अन्य बाजारों में इसकी सप्लाई करते हैं। जबकि खाने योग्य रोहू, लाची, डिगार, प्रयासी, सौरिया आदि नस्ल की मछली 200 रुपए से लेकर 400 सौ किलो प्रति तक बिक रही है। मांगुर मछली के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि मांगुर मछली को ज्यादा तेजी से बड़ा करने के लिए इसमें जहरीले रसायनों और गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है। ये इतनी खतरनाक होती है ये जानवरों को अपना शिकार बना लेती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर इसे खाने से बचने की अपील करता रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि मांगुर मछली मानव शरीर के लिए बेहद हानिकारक है। इसके सेवन से पेट और आंतों के संक्रमण के अलावा गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाजार में बिक रही इस मछली को खरीदने और खाने से बचें।
इनसेट
मत्स्य विभाग ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
कायमगंज।
मत्स्य विभाग के ज्येष्ठ मत्स्य नारद लाल राणा ने बताया कि मांगुर मछली पर प्रतिबंध है। कायमगंज में 15 से 20 दिन पहले छापेमारी की गई थी। अब फिर कार्रवाई की जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बताते चले की कायमगंज क्षेत्र में मछली मंडी के अलावा अताईपुर,बड़ा बाजार झब्बूपुर आदि गांव में इस जहरीली मांगुर मछली की बिक्री की जा रही है। जानकारों की माने तो विभाग को भी इस बारे में पता है लेकिन न जाने क्यों वह अपनी आंखें मूंदे बैठा है।

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes