KAIMGANJ NEWS डीसीएम गाडी से ससुराल जा रहा परिवार बाढ में फसा ग्रामीणों ने कडी मशक्त कर बचाया

Picsart 25 08 23 05 50 12 077

KAIMGANJ NEWS – डीसीएम का पहिया बाढ़ के पानी में बन चुके किसी दलदली मिट्टी के गड्ढे में धस जाने से असंतुलित हो पलटने स्थिति में आते ही गाडी में सवार परिवार ने शोर मचा लगाई मदद के लिए आवाज
कायमगंज /फर्रुखाबाद
बाढ़ के पानी में फंसी डीसीएम से ग्रामीणों ने कडी मेहनत के साथ जोखिम की परवाह बगैर किए उसमें सवार एक ही परिवार के युवक व उसकी पत्नी और बच्चे को बचाया । जबकि काफी कोशिश के बाद भी अगले दिन तक डीसीएम वहीं फसी रही , बाहर नहीं निकल पाई थी ।
घटना कायमगंज क्षेत्र के तराई इलाके में बसे गांव अहमदगंज के पास की है । यहां बूढ़ी गंगा के पुल पर देर रात एक डीसीएम को चालक ने निकालने का प्रयास किया। डीसीएम का पहिया बाढ़ के गहरे पानी के दलदली मिट्टी के बने गड्डे में फंस गया। डीसीएम के फंसने पर उसमें सवार महिला और पुरुष ने शोर मचा मदद के लिए आवाज लगाई । शोर सुनकर पास के गांव सूखानगला के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जोखिम की परवाह वगैर किए बचाव कार्य जारी कर डीसीएम में फसे सवार एक युवक उसकी पत्नी और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। पानी से बाहर आने पर युवक ने अपना नाम हुनर पुत्र इबरार निवासी धरौली थाना अलीगंज जिला एटा का निवासी बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कुआंखेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को यहां पर फंसी डीसीएम को हाइड्रा से निकालने की भी कोशिश की जाती रही, परन्तु बाढ़ में फसी डीसीएम समाचार लिखे जाने तक वहीं फसी थी । काफी कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes