KAIMGANJ NEWS चौदह बर्षीय कक्षा नौ का छात्र बाढ़ के पानी में डूबा – कड़ी मशक्त के बाद गोताखोरों ने ढूंढ निकाला शव

Picsart 25 08 22 18 29 57 691

KAIMGANJ NEWS – क्षतिग्रस्त पुलिया के पास खड़ी साइकिल व वहीं पड़ी उसकी चप्पलों से चला पता , बाढ के पानी से लवालव बाग से अमरूद तोड़ने के लिए गया था , बुखार आने की बात कह कर नहीं गया था आज स्कूल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव आखूनपुर निवासी संतराम का 14 वर्षीय बेटा संदीप नगर के श्रीरामसिंह इन्टर कालेज में कक्षा 9 का छात्र है । परिवार वालों ने बताया कि उसकी बहिन शिवानी तथा छोटा भाई प्रांशू दोनों स्कूल चले गए थे । संदीप बुखार आने की बजह से घर पर ही था ।

बताया गया कि आज ही दिन के करीब 12 – ०० बजे संदीप साइकिल से बिना बताए गांव के किसी लड़के के साथ घर से निकल गया , अनुमान लगाया जा रहा है कि वह गांव से करीब एक कि०मी दूर बाढ से घिरे अमरूद के बाग से अमरूद के फल तोड़ने के लिए गया होगा । उसने साइकिल क्षतिग्रस्त पुलिया के पास खडी कर वहीं अपनी चप्पलें छोड़ दीं । इन्हीं चीजों से उसकी पहचान की गई । बताया गया कि जव वह पानी में घुसा उसी समय पानी की धारा के तेज बहाव से असंतुलित हो डूबने लगा । उसे डूबते हुए वहां से निकल रहे किसी अपरिचित व्यक्ति ने देखा तो पता चलते ही परिजन तथा ग्रामीण बडी संख्या में मौके पर पहुंच गए । कुछ ऐशे लोग जो पानी में तैर सकते हैं उन्होंने पानी में उतर कर काफी देर तक खोजबीन करने की कोशिश की किन्तु पता नहीं चल पाया । मौके पर पहुंची किशोर संदीप की मां सुनीता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है । महिलाएँ समझा बुझाकर ढांढस बंधा रहीं थी । इसी बीच सूचना मिलने पर एसएचओ अनुराग मिश्रा, एसआई अवधेश कुमार व हल्का लेखपाल आशीष वर्मा भी मौके पर पहुंच गए । उन्होंने घटना स्थल देख कर ग्रामीणों से बात कर जानकारी ले गोताखोरों की टीम बुलाने के लिए संपर्क किया बताया गया कि जल्द ही टीम पहुंचकर खोज शुरू कर देगी । इसी बीच पता चला कि गांव के सूरज का पुत्र आर्यन भी उसके साथ आया था। जब आर्यन को बुलाया गया तो वह घबरा गया और उसने संदीप के साथ आने से साफ इनकार कर दिया।
इनसेट :-
=मौके पर पहुंची गोताखोर टीम ने रेस्क्यू कर खोज निकाला छात्र का शव =
कायमगंज :-
गांव आखूनपुर में बाढ़ के पानी में छात्र संदीप के डूबने की सूचना पर
उक्त अधिकारी मौके पर ही थे कि उसी समय इन्हीं अधिकारियों ने बुलावे पर
गोताखोर टीम वहां पहुंच गई । बिना समय गंवाए टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया । तेज बहाव व गहरे पानी की धारा में उतर कर कड़ी मशक्त के बाद घटना स्थल से पूर्व की ओर कुछ दूरी पर टीम ने शव को तलाश कर पानी से बाहर निकाल लिया । मौके पर मौजूद मृतक संदीप के परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव की पहचान संदीप के रूप में की, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes