KAIMGANJ NEWS – आवारा सांड दुधारू भैंस के पास पहुंचा, भैंस को बचाने के लिए सांड को भगाने का प्रयास कर रहे वृद्ध को सींगों से पटक कर किया घायल – असहनीय पीड़ा तथा गंभीर चोटों से हो गई पशु पालक की मौत
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं से सुरक्षा के लिए अधिकांश पशुपालक अपने पालतू पशुओं के पास ही रात के समय चौकन्ने रहकर लेटते हैं । वहीं आवारा सांड भी खुले में बाहर बंधे पशुओं को परेशान करने प्रायः रात को ही पहुंच कर कभी कभी उन पर हमला कर घायल कर देते हैं । जैसी स्थिति में कोतवाली कायमगंज के तराई क्षेत्र में बसे गांव मलूकनगला संबद्ध मजरा ग्रामपंचायत बेहटा बल्लू निवासी
58 बर्षीय वृद्ध हरीशचंद पुत्र परवीन अपनी भैंस के पास रखवाली के लिए वहीं चारपाई पर लेटे सो रहे थे। उसी समय रात में वहां एक सांड आ पहुंचा। हरीशचंद ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो सांड ने उन पर हमला कर दिया । हमलावर सांड ने उनके टक्कर मारी तो सांड के नुकीले सींग बृद्ध के पेट में घुस गए । सांड ने उन्हें वहीं जमीन पर पटक दिया । इसका पता रात को नहीं चला । सबेरे जब घरवाले उधर गए तो लहूलुहान स्थिति में मृत पड़े मिले । सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज एसआई शमीमुद्दीन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वृद्ध अपने पीछे रोती बिलखती अपनी पत्नी कमलेश तीन बेटियों व दो बेटों को छोडकर असमय ही मौत के आगोश में चले गए । घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई । वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep