KAIMGANJ NEWS भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष सज्जा से सुशोभित मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Picsart 25 08 18 05 28 04 781

KAIMGANJ NEWS – विविधि धार्मिक कार्यक्रमों आकर्षक झांकियों एवं श्री कृष्ण के भक्ति भजनों से समूचा वातावरण भक्ति रसमय दिखाई दिया
कायमगंज /फर्रुखाबाद
दुष्टों का संहार पीड़ितों को राहत देने वाले भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिरों देवालयों एवं हर घर में उल्लासमय वातारण के बीच आरती पूजन एवं भक्ति गीतों से भक्तगणों ने अपने आराध्य को नमन कर जन्माष्टमी पर्व मनाया । इस सुअवसर पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों की विशेष सज्जा कर उन्हें आकर्षक रूप में संभाला गया । जहां बडी संख्या में पहुंचकर श्रीकृष्ण भक्तों ने पूजा अर्चना कर नमन किया । एक बारगी तो ऐशा लग रहा था कि मानों हर एक मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। नगर में मुख्य रूप से बांके बिहारी मंदिर, बाबू राम की धर्मशाला, सीपी गेस्ट हाउस, कोतवालेश्वर मंदिर, लालकुआं शिव मंदिर, फूलमती देवी मंदिर, लंगड़े बाबा मंदिर और शिवालय आदि मंदिर व धार्मिक स्थल जगमगाती झालरों की लाइटों तथा फूल मालाओं की लडियों से शोभायमान हो रहे थे । कई स्थानों पर
भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां देख श्रद्धालुओं मंत्रमुग्ध हो गए । सीपी गेस्ट हाउस में बैंजोई से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कई जगह नन्हें मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण वेश में सजाकर हाथ में मुरली दे उनके परिजन आंनद का अनुभव कर आरती उतारते रहे । जन्म के वर्णित समय पर जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया , और इसी के साथ प्रसाद वितरण तथा प्रसाद ग्रहण किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes