KAIMGANJ NEWS मक्का फसल की रखवाली कर रहा पूर्व प्रधान का भतीजा गोली लगने से हुआ घायल

Picsart 25 08 17 06 10 49 851

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस प्रथम दृष्ट्या जांच में ही मामले को मान रही संदिग्ध
कायमगंज /फर्रुखाबाद
युवक के गोली लगने से घायल होने का मामला कंपिल क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर के पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे का सामने आया है । जिसके वांये हाथ की हथेली में गोली लगी है । घायल युवक ने खेत में छिपे हमलावरों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।

Picsart 25 08 14 15 16 56 218

Picsart 25 08 14 15 16 24 230

बताया गया कि थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी पूर्व प्रधान के छोटे भाई धर्मेंद्र उर्फ बबलू का 20 वर्षीय बेटा भानूप्रताप शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल भानूप्रताप ने बताया कि वह दोपहर में मक्के की खेत की रखवाली कर रहा था। तभी तीन लोगों ने खेत से निकलकर उसे आवाज दी। जब भागने कर बचने की कोशिश की तो आरोपितों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान एक ने गोली चला दी, जो उसके बाएं हाथ में लग गई।

Picsart 25 08 14 15 17 26 556

हमलावर मौके से फरार हो गए। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और एक मेमो कोतवाली भेजा। सूचना पर पहुंची कंपिल पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसओ विश्वनाथ आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । फिर भी प्रकरण की सत्यता जानने के लिए हर विन्दु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes