KAIMGANJ NEWS बाढ़ पीड़ितों को दिए गए भोजन में मांस के टुकडे मिले होने का आरोप

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS -जन्माष्टमी पर परोसे गए खाने में मांस मिलाने का प्रधान पर लगा आरोप – किन्तु प्रधान ने इसे एक साजिश बता किया साफ इंकार
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह सनसनी खेज मामला थाना कंपिल क्षेत्र का बताया गया है । जहां जन्माष्टमी पर्व वाले दिन बाढ़ पीड़ितों को परोसे / बांटे गए भोजन में मांस निकलने से हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे साजिश बताया है।
क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर निवासी अवनीश कुमार, अहिलकार, रिंकू, पिंटू समेत अन्य बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम गांव के प्रधान मोहम्मद शमी द्वारा वितरित भोजन के दौरान चावलों में मांस के टुकड़े व हड्डियां निकल आईं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने जब इस संबंध में प्रधान से शिकायत की तो उन्होंने खाना फेंकने की बात कह दी। ग्रामीणों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन यह घटना उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। कुछ महिलाओं ने तो यहां तक कहा कि मांस मिलने से उनका व्रत खंडित हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।इस मामले पर ग्राम प्रधान मोहम्मद शमी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि रामपुर से कुछ लोग नाव लेकर खाना बांटने आए थे। उसी दौरान यह भ्रम की स्थिति बनी। उन्होंने आरोपों को निराधार और राजनीतिक साजिश करार दिया। प्रधान का कहना है कि सोयाबीन व मुर्गे की दो अलग-अलग बिरयानियां बांटी गई थीं, संभव है कि गड़बड़ी हो गई हो। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिराज अयाज इंटर कॉलेज की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes