KAIMGANJ NEWS- बहनों ने राखी को भाई के लिए सुरक्षा कवच बता की ईश्वर से दीर्घआयु की प्रार्थना – वहीं भाइयों ने स्नेह एवं रक्षा का दिया बहिनों को बचन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
हिन्दू तथा जैन धर्म में इस रक्षाबंधन त्यौहार का विशेष महत्व है । क्योंकि यह त्यौहार भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति की अनमोल धरोहर के रूप में प्राचीन काल से मनाया जाता है । यही वह त्यौहार है जो परंपरानुसार भाई – बहिन के अटूट अमर एवं हृदयस्पर्शी निष्कपट भाव को सच्चे प्यार के रूप में दर्शाता है । हो भी क्यों ना एक ही माता पिता की दोनों संतानें भाई बहिन के रूप में जन्म ले जिस आंगन में किलकारी मारकर पल कर बड़े होते हैं । इसके बाद भाई बहिन को डोली में बैठाकर ससुराल विदा तो कर देता है परन्तु दोनों का वह रिश्ता जो प्रकृति ने निर्धारित किया है। वह सदैव जीवंत ही रहता है । फिर साल में एक बार इस रक्षाबंधन पर्व पर दोनों को ही अपनों से मिलने की आतुरता एवं स्नेह की ललक उन्हें कितनी खुशी के साथ रक्षा सूत्र बांधने का अवसर प्रदान करता है । इस सुखद अहसास की अनुभूति भाई – बहिन को कितनी होती है । इसका स्नेह युक्त पावनअनुभव भाई तथा बहिन को ही होता है । जैसी अनेक अनुकरणीय प्रेरणाप्रद लोकोक्तियां इतिहास में दर्ज है । जब भाई ने अपनी बहिन या मुंहबोली बहिन के रक्षासूत्र के लिए प्राणों की बाजी लगाकर भी बहिन की रक्षा में युद्ध से लेकर अन्य जोखिमों की परवाह न करते हुए दिए गए बचन का प्राण प्रण से निर्वाह कर भाई – बहिन के सर्वोत्तम पवित्र रिश्ते पर आंच नहीं आने दी । ऐशे अनेकों पवित्र सामाजिक कारणों से रक्षा बंधन त्यौहार भारतीय जनमानस का अति मनभावन एवं प्रिय त्यौहार है । जिसकी जीवंतता आज पुनः एक बार सामने आई। प्रातः से ही हर घर गली गांव मोहल्ला कस्वा तथा शहर में उल्लास पूर्ण बातावरण दिखाई दे रहा था। नदियों पावन सरोवरों में मंगल गीतों के साथ सजे धजे परिधानों में बहिन बेटियों की टोलियों ने भुजरियों को प्रवाहित कर हरित क्रांति की प्रार्थना की । इसके बाद दूरदराज से आई एवं पहले से बुलाकर लायीं गई वहीं घर पर ही रह रहीं बहिनों ने चौक पूजन कर भाईयों की कलाई पर राखी (रक्षासूत्र ) बांध मुंह मीठा कराया । किसी देवस्थान पर स्थापित कलश के जल को चढ़ाकर भाई के सुखद उज्वल भविष्य व दीर्घ आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, वहीं भाईयों ने बहिनों को पूरी आत्मीयता से हर स्थिति में पवित्र रिश्ते के लिए रक्षा बचन दे , सार्मथ्य अनुसार उपहार भेंट कर सम्मानित किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep