KAIMGANJ NEWS नकाबपोश लुटेरों ने महिला को नशीला पदार्थ खिला वेहोश कर लूटा लाखों का माल ,मचा हड़कंप

Picsart 25 08 08 13 31 42 820

KAIMGANJ NEWS – पानी पीने के बहाने घुसे घर में कर ले गए लूट
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज दिन के करीब 10 -00 बजे चार सशस्त्र नकावपोश बदमाश महिलाओं के भेष में पीने के लिए पानी मांगने के बहाने घर में घुस आए । जहां उन्होंने गृहस्वामी की पत्नी को नशीला पदार्थ जवरिया खिलाकर लाखों के जेवरात आदि लूट कर मौके से फरार हो गए । यह घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर खटिकों में घटित हुई । वारदात से गांव में सनसनी फ़ैल गई ।

Picsart 25 08 08 13 29 40 402

बेहोश पड़ी रुबीना 

घटना वाले घर के सामने ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई । बताया गया कि ग्राम अताईपुर खटकों निवासी अरशद पुत्र बाहर मियां अपनी पत्नी रुबीना एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहते हैं। आज सुबह अरशद अपने खेतों पर काम करने के लिए घर से चले गए, तभी दिन के लगभग 10:00 बजे महिलाओं के भेष में चार बदमाश बुर्खा पहनकर उसके घर पहुंचे और रुबीना से कहा की पानी दे दो। वह जैसे पानी लाने के लिए घर के अंदर गई । वस इसी बीच दो लुटेरों ने उसको दबोच लिया और उसके मुंह में एक टेबलेट ( गोली ) डाल दी। इसके बाद रुबिना बेहोश हो गई । फिर नकावपोशों ने कमरे में घुसकर सेफ अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात आदि सामान निकाल फरार हो गए।

Picsart 25 08 08 13 33 20 840

घर के बाहर लगी लोगों की भीड़

जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय अरशद का बडा बेटा अरहान बाहर से कोई चीज लेकर घर लौटा तो उस पर नकाबपोश महिलाओं ने तमंचा रख दिया। इसके बाद वह आराम से भागने में सफल हो गए । बताया गया है कि घटना के बाद हड़कंप मच गया लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे हलका इंचार्ज सुरजीत कुमार ने जांच पड़ताल की है । वही गांव के लोग इधर-उधर खेतों में उन महिलाओं की खोजबीन कर रहे हैं । गृह स्वामी के अनुसार बदमाश डेढ तोला बजन का एक नेकलेस,2 जोडी6 ग्राम सोने की झुमकी,250 ग्राम चांदी की तोडियां,1 सोने की अंगूठी आदि सामान लूट ले गए हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes