Farrukhabad news बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगे चिकित्सा शिविरों का सीएमओ ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

IMG 20250805 WA0383

Farrukhabad news- ग्रामीणों से वार्ता कर दिए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव
फर्रुखाबाद :-
पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी
बारिश के कारण जल धारण क्षमता
से अधिक नरौरा बांध में पानी जमा होने पर बांध की सुरक्षा को देखते हुए हजारों क्यूसिक पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है । वहीं पिछले चार / पांच दिन से मैदानी इलाकों में भी गत वर्ष की अपेक्षा वर्षा अधिक हो रही है । यह पानी भी नालों छोटी छोटी नदियों से होकर गंगा की धारा में ही पहुंच रहा है । दोनों तरह से गंगा में आ रहे जल के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है । बढ़े जलस्तर से गंगा में बाढ़ की स्थिति बन गई है । इस बाढ़ से गंगा तटवर्तीय क्षेत्र के गांव खासे प्रभावित है । लोगों को अन्य राहत के साथ चिकित्सा की भी जरूरत पड़ रही है । स्वास्थ्य संबंधी देखभाल एवं संक्रामण रोग जैसी अन्य बीमारियों से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर ब्लाक कमालगंज के गंगा किनारे बसे ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं । इन कैपों में रोग पीडित लोगों को जांच तथा निःशुल्क दवाइयाँ दी जा रही हैं । कैंपों द्वारा की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दौरा करने से पूर्व सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय यादव से वार्ताकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगे स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी ली । इसके बाद उन्होंने डा० अजय यादव के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। वे गंगा के किनारे बसे गांव जंजाली नगला पहुंचे, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से बात कर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करने का प्रयास किया । उन्होंने लोगों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत पहुंचाने के लिए ही शिविर लगाए गए हैं आप आवश्यकता पडते ही शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क जांच तथा दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं । वहीं सीएमओ ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे पीने के लिए स्वच्छ पानी का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कैंप से दवा लें। उन्होंने फार्मासिस्ट दीपेंद्र सिंह और अजीत कुमार से उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि कैंप में सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि यदि आवश्यकता पड़े तो कैंप में रात्रिकालीन ड्यूटी भी लगाई जाए ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि दवा वितरण में किसी प्रकार की बाधा न हो और कैंप में हर समय कम से कम एक स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय यादव, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, वार्ड ब्वॉय विमल, शिवरतन व अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का यह दौरा बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत भरा रहा और उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes