KAIMGANJ NEWS राशन डीलर चयन वोटिंग के समय दो पक्ष भिड़े – चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picsart 25 07 10 19 17 08 304 1

KAIMGANJ NEWS – बिवाद की शुरुआत ग्राम प्रधान द्वारा मतदेय स्थल का गेट बंद कराने से हुई – फिलहाल चयन कार्यवाही स्थगित कर दी गई है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतबाली व ब्लाक क्षेत्र कायमगंज की ग्राम पंचायत जिजपुरा में राशन डीलर हेतु ग्रामीण बुलाई गई निर्वाचन बैठक के समय पूर्व निश्चित स्थान गांव स्थित परिषदीय स्कूल में जमा थे । जहां सर्वसम्मति से चुनाव ना होने की स्थिति में प्रधान समर्थक तथा अन्य दावेदारों के बीच बिवाद की नौवत आ गई ।

Picsart 25 07 10 19 17 08 304 1
विवाद की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे । जहां मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को उपद्रव करने के शक में हिरासत में ले कोतवाली भिजवा दिया । बताया गया कि जिजपुरा गांव में राशन दुकान की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए गांव के राजवीर सिंह, जितेंद्र जाटव पप्पू, विवेक कठेरिया, सूरजपाल व शोभा देवी पत्नी देवानंद ने अपनी दावेदारी कर नामांकन कराया । इसके बाद ही मतदान का कार्य शुरू हो गया था । किन्तु इसी वीच विवाद की शुरुआत हो गई । विवाद बढ़ने की आशंका भांप चुनाव प्रक्रिया में तैनात या किसी दावेदार की सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए ।

उन्होंने ग्राम प्रधान सोबरन सिंह राजपूत सहित चार को हिरासत में ले कर कोतवाली पहुंचा दिया । चयन प्रक्रिया ड्यूटी में मौजूद पंचायत सहायक सोनू ने पुलिस को बताया कि वोटिंग के दौरान प्रधान स्कूल आए और उन्होंने मतदान स्थल का दरवाजा बंद करा दिया । इसी बात पर अन्य दावेदारों के साथ वोटिंग करने आए ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए , विवाद बढ़ गया। आस पास के गांवों के लोग भी आ गए। उनमें तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार जमा भीड़ को मौके से तितर बितर किया । वहां मौजूद पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने बताया कि उत्पन्न विवाद के कारण कोरम पूरा न हो पाने की स्थिति में नियमानुसार फिलहाल चयन प्रक्रिया रोक दी गई है , पुनः चयनआदेश मिलने पर प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी ।

Picsart 25 07 10 18 12 11 140

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes