KAIMGANJ NEWS भयानक अमानुषिक यातनाएं सहकर भी सावरकर राष्ट्र धर्म से नहीं डिगे

IMG 20250528 WA0256

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर सदवाड़ा में आयोजित संगोष्ठी में प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि राष्ट्र धर्म और संस्कृति की मान रक्षा के लिए काला पानी जैसी भयानक अमानुषिक यातनाएं सहकर भी वीर सावरकर राष्ट्र धर्म के लक्ष्य से नहीं डिगे ।उनकी जयंती पर राष्ट्र को समर्पित कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें कवियों ने देश भक्ति के गीत पढ़े। प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने अपने गीत के माध्यम से कहा…
पर्दे के पीछे से यह नापाक इरादे साफ हैं ।भूल न जाना यहां पर केवल सौ गाली ही माफ है।
इसके बाद रसातल में तेरा घमंड पहुंचाएंगे ।वहां न कोई तेरे आका तुझे बचाने
आएंगे ।
देश का बच्चा-बच्चा जाने आजादी का मरम
आओ मिलकर गाएं वंदे मातरम …वंदे मातरम।
प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने अपनी रचना में कहा…
वे महाकाल की आन लिए भिड़ गए क्रूर दुःशासन से।
गोली की दम पर लौट दिए कुख्यात दरिंदे आसन से ।।
आजादी मिलती नहीं विनय से, अनुनय से ,मनुहारों से ।
धरती हो जाती लाल वरण जब रण होता अंगारों से।
हंसा मिश्रा ने प्रेरक गीत पढ़ा …
मांगता देश बलिदान,बलिदान कर।
जिंदगी वक्फ कर देश की शान पर।।
खिल रहा देश में एकता का कमल
व्यर्थ में अब न हिंदू मुसलमान कर। ।
प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा
अमृत पुत्र हम परहित में विषपान किया करते हैं ।
भुवन विजय करते जब मन में ठान लिया करते हैं।।
डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा..
जब-जब भीर पड़ी ,
एक साथ भारत की जनता उठकर हुई खड़ी। भारत की सेवा की गति को रोक सकेगा कौन,
गरज रही सरहद पर जैसे नदी चढ़ी हुई।
छात्र यशवर्धन ने कहा
सावरकर जैसे वीरों का जो अपमान किया करते हैं ।
वे सच में पशु हैं मानव दिखते हैं व्यर्थ जिया करते हैं। ।
व्यंगकार मनीष गौड़ ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर को लेकर कहा
मियां मुनीर तुम्हारे कारनामे हम नहीं समझे ।
अमा तुम आदमी हो या पजामे हम नहीं समझे।।
प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने नसीहत दी ..
राजनीति करनी है करो कहीं भी जाकर।
नहीं सियासत करें आप सेना को लेकर।।
वीएस तिवारी ने कहा
वीर पुत्र हम असि धारों पर धरकर चरण में मचलते हैं ।
तेरे जैसे विषधर के फन हम तो रोज कुचलते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने की और संचालन शिक्षक नेता जेपी दुबे ने किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes