Farrukhabad news कायमगंज / फर्रुखाबाद
तेज रफ्तार से आ रहीं दो बाइकें आमने सामने टकरा गई । जिसमें तीन लोग घायल हो गए । घायलो में दो की हालत गंभीर बनी हुई थी । जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय गांव अब्दुल रहमानपुर निवासी पिंटू बाइक से कायमगंज बाजार आ रहा था। रास्ते में जब वह गांव जौरा के पहुंचा तो सामने से बाइक पर आ रहे कम्पिल क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी बच्चन व वृद्ध रामशरण की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही तीनों दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पिंटू व रामशरण को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर , घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है ।
=
मेला आयोजन से पूर्व बैठक कर बनाई व्यवस्था संबंधी रूपरेखा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय जनसामान्य की आस्थाओं का लम्बे समय प्रतीक रहे मेंहदी वाले बाबा के आयोजित होने वाले 35 वें वार्षिक समारोह आयोजन की बैठक कर बनाई रूपरेखा तथा मेला कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई । यह मेला इसी माह 26 मई को आयोजित होने वाला है ।
कायमगंज में कपिल बाईपास मार्ग पर ग्राम घसिया चिलौली के सामने स्थित मेहंदी वाले बाबा की मजार / समाधि स्थल पर आगामी 26 मई को 35 वाँ वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की सफलता के लिए आज एक गेस्ट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेले की व्यवस्था के अलावा होने वाले विशाल भंडारे की भी रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मौजूद कमेटी के सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से मेला कमेटी के सदस्य अरविंद अग्रवाल, संजय गुप्ता, रमेश गंगवार, लखपति सक्सेना, सर्वेश गंगवार, नीलू दुबे, विनोद कुमार, जुगेंद्र सिंह, सुमंत मोहन, आनंद कुमार, अभिनंदन, विनीत सक्सेना, पंकज शर्मा आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर
KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू मंडी में राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर एक साथ छापा, 287.56 मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू अधिगृहीत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तंबाकू कारोबार के लिए चर्चित कायमगंज में शुक्रवार को राज्य कर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज राउंडअप: रफ्तार का कहर, करंट का खौफ और अपराध पर पुलिस का शिकंजा
KAIMGANJ NEWS शाहजहांपुर से भगा ले गया था शातिर, पुलिस ने किशोरी को चंगुल से[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 60 फुट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की मासूम, तीन घंटे बाद निकली
KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा
KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान
KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]
Aug