KAIMGANJ NEWS पुलिस हिरासत से भागे रिजवान को किया पुलिस ने गिरफ्तार

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले दिन रात में पुलिस हिरासत से भागे रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार देर रात पुलिस की टीम ने रिजवान को हिरासत में लिया था, लेकिन रास्ते में बाइक फिसलने का फायदा उठाकर वह तालाब में छलांग लगाकर फरार हो गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस की टीम ने नगर से सटे कुबेरपुर गांव निवासी रिजवान के घर दबिश दी थी और उसे हिरासत में लिया थे। पुलिस उसे बाइक पर बैठाकर कोतवाली ला रही थी, लेकिन डुंडीगढ़ी गांव के पास बाइक फिसलने पर रिजवान मौके का फायदा उठाकर भाग निकला और नजदीकी तालाब में छलांग लगा दी। रिजवान के भागने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद शमसाबाद पुलिस की मदद से ढाईघाट से पांच गोताखोर बुलाए गए थे। तालाब में जलकुंभी अधिक होने के कारण पहले एक जेसीबी मंगवाकर जलकुंभी हटाई गई। इसके बाद गोताखोरों ने तालाब में कई घंटों तक खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नगर पालिका कर्मियों ने भी तालाब की सफाई में सहयोग किया।
जब कुछ पता नहीं चला तो पांच पंपिंग सेटों की मदद से तालाब का पानी खाली कराने का प्रयास किया गया। बावजूद इसके रिजवान का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी रही।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिजवान मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त था, इसी सिलसिले में उससे पूछताछ की जानी थी। इस मामले में सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपित रिजवान को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes