KAIMGANJ NEWS एनसीसी कमान अधिकारी के निर्देशन में कराया गया सी पी विद्या निकेतन में मॉक ड्रिल अभ्यास

Picsart 25 05 08 18 46 27 667

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
मॉक ड्रिल आयोजन में केन्द्र सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में आज नगर के सीपीवीएन शिक्षण संस्थान में एनसीसी कमान अधिकारी के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । जिसमें 12 UP बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी के निर्देशन में नायब सूबेदार बृजेश तोमर, हवलदार राजेश कुमार तथा एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान एवं थर्ड ऑफिसर नरेंद्र कुमार द्वारा मॉक ड्रिल कराई गई।

Picsart 25 05 08 18 47 20 936

नायब सूबेदार बृजेश तोमर द्वारा छात्रों को समझाया गया कि अलर्ट सायरन बजाने पर सभी को सुरक्षित स्थान पर जाना है। इसके लिए घर या किसी बिल्डिंग में छिपें और हो सके तो जमीन पर पेट के बल लेट जाएं, क्योंकि जितनी ऊंचाई कम होगी उतनी ही हांनि कम होगी। सिर को हेलमेट या किसी कड़क व मजबूत चीज से ढक लें। घरों के खिड़की दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर लें रात के समय लाइट बंद करके सोएं। वहीं आपात स्थिति हेतु घरों में पर्याप्त मात्रा में राशन, खाद्य सामग्री, पेयजल, मेडिकल किट की उपलब्धता बनाए रखें । वहीं बहुत ज्यादा जरूरत महसूस होने पर ही सीमित समय के लिए ही टॉर्च या मोमबत्ती का प्रयोग करें।
इनसेट :-
आपात स्थिति में क्या और कैसे करें बचाव एवं दूसरों की सहायता
कायमगंज :-
मॉक ड्रिल आयोजन अवसर पर प्रधानाचार्य आर के बाजपेई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनें एवं त्वरित सावधानी पूर्वक जानकारी करें – किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घबराएं नहीं, घायलों की मदद करें। नायब सूबेदार बृजेश तोमर ने लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान के साथ एनसीसी कैडेट के द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास करवा कर छात्रों को करके दिखाया तथा सरलतापूर्वक समझाकर जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें लगातार रेडियो या फोन के माध्यम से सरकारी आदेश सुनते रहे किसी भी आपातकालीन स्थिति में हम सभी एनसीसी कैडेट के साथ देश रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। देश की सुरक्षा हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ० मिथिलेश अग्रवाल व विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य आर के बाजपेई, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना तथा सभी अध्यापक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes