Farrukhabad news आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए डीएम ने दिए मॉक ड्रिल आयोजन को विस्तार से करने का निर्देश

IMG 20250507 WA0257
Picsart 24 03 20 21 30 30 381
Picsart 26 08 12 14 28 33 704
Picsart 26 08 13 12 38 56 204
Picsart 26 08 13 12 42 14 636
Picsart 26 08 13 14 40 37 747
Picsart 26 08 13 13 15 01 813
Picsart 26 08 13 12 46 59 273
Picsart 26 08 13 12 48 13 613
Picsart 26 08 15 08 21 05 357
Picsart 26 08 13 12 49 27 521
Picsart 26 08 13 14 42 22 450
Picsart 26 08 13 12 50 57 748
Picsart 26 08 13 13 18 17 699
Picsart 26 08 13 14 39 21 758
Picsart 26 08 13 14 44 40 616
Picsart 26 08 15 12 36 12 284
Picsart 26 08 15 16 04 11 472

Farrukhabad news ( ब्यूरो चीफ – दानिश खान द्वारा संकलित विशेष रिपोर्ट )
फर्रुखाबाद –
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 05 मई 2025 के पत्र के अनुपालन में, युद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने हेतु फर्रूखाबाद जिले में 07 मई 2025 को रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने हेतु डीएम ने निर्देशित किया है। बताया गया कि यह एक नियमित मॉकड्रिल है, इसमें भयभीत होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की आवश्यक समानों का संग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे दृष्टिगत रखते हुए निर्गत आदेश में विन्दु वार कहा गया है कि :-
1. सभी नागरिकों को यह अवगत कराया जाये कि इस अवधि में सभी प्रकार की लाइट्स (घरेलू, आपातकालीन, इनवर्टर, मोबाइल लाइट) बंद रहेगी व ध्वनि प्रसारण भी बन्द रहेगें।
2. सभी धार्मिक स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था व ध्वनि प्रसारण बन्द रहेंगें।
3. इस अवधि में सभी वाहनों की लाइट्स और हॉर्न का उपयोग बंद रहेगा। सभी वाहन संचालकों को पूर्व में ही अवगत करा दें। यह व्यवस्था सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी फर्रूखाबाद को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ।
4. पांचालघाट/शमसाबाद ढाईघाट/रामगंगा पुल/काली नदी पुल पर वाहन संचालन बंद रहेंगे। क्षेत्राधिकारी नगर/कायमगंज/ अमृतपुर, थानाध्यक्ष कादरीगेट/कमालगंज/कामयगंज। को व्यवस्था बनाए रखने की विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
5. रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधीक्षण अभियंता, विद्युत, अधिशासी अभियंता शहरी/ग्रामीण/कायमगंज सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित करा दें कि रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी एवं इस दौरान कोई इमरजेंसी लाइट्स का भी प्रयोग नहीं करेगा।
6. अस्पतालों में केवल जीवन रक्षक उपकरणों को छोड़कर बिजली का उपयोग नहीं होगा। एम्बुलेंस का उपयोग केवल आपात स्थिति में होगा, जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष/महिला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामु0स्वा0केन्द्र सुनिश्चित करेंगे।
7. रात्रि 09:00 से बजे सभी P.A. सिस्टम पर हूटर/एयर अटैक वार्निंग सायरन बजाये जायेंगें।
8.ग्राम प्रधान,भूतपूर्व सैनिक रिटायर्ड पुलिस/अर्द्धसैनिक कर्मी, एनसीसी सर्टिफिकेट धारक,और होमगार्ड इस मॉक ड्रिल को अपने निवास स्थान पर रहकर ही सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
9. सभी नागरिकों से अनुरोध कर कहा गया है कि वे इस अवधि में किसी भी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था का उपयोग न करें।
10. कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/नगर मजिस्ट्रेट/जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त उप जिलाधिकारी/समस्त क्षेत्राधिकारी/समस्त थानाध्यक्ष/समस्त तहसीलदार/समस्त खण्ड विकास अधिकारी/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अधीक्षण अभियंता विद्युत,अधिशासी अभियंता नगरीय/ग्रामीण/कायमगंज व अन्य संबंधित अधिकारी लगातार भ्रमण कर इसे सफल बनायेंगे। कार्यकम की विस्तृत रूपरेखा संबंधी जानकारी संवंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को प्रतिलिप भेजकर अवगत कराते हुए प्रेषित कर दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes