KAIMGANJ NEWS संगीत की मधुरता युक्त प्रतिभा पर आधारित वॉयस ऑफ सीपीवीएन कार्यक्रम हुआ आयोजित

Picsart 25 05 01 07 21 20 968

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
सीपीवीएन स्कूल में आज संगीत की मधुरता युक्त प्रतिभा पर आधारित वॉयस ऑफ़ सीपीवीएन का मनोहारी भव्य आयोजन हुआ।

Picsart 25 05 01 07 21 20 968

Picsart 25 05 01 07 22 52 321
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. श्याम मिश्रा एवं डॉ. विश्वमोहिनी पाण्डेय, सीपी शिक्षण संस्थान समूह की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्यगण एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य वउप-प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन में आयोजित कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत में प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन किया और इस आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में कुल 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया जूनियर वर्ग से 7 एवं सीनियर वर्ग से 7 सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सुर, लय और आत्मविश्वास की अ‌द्भुत झलक देखने को मिली। सभी प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रहीं।
जूनियर श्रेणी में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर श्रेणी में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दर्शकों का मन मोह लिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. अंजू पांडेय (ना. आ. क. पाठशाला फर्रुखाबाद), श्री राज (सी. पी. इंटरनेशनल), एवं नेहा रस्तोगी (सी. पीवी एन इंटर कॉलेज) ने कुशलता और निष्पक्षता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

IMG 20250419 WA0177
कार्यक्रम आयोजन रचना पुरवार, पंकज शुक्ला, एस. के. बाजपेई, हरीश पचौरी, निर्मला चौहान, प्रदीप शाक्य, गोविन्द गुप्ता, नीलम त्रिवेदी ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन दीपांशी गंगवार ने किया।
विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों की निरंतरता की घोषणा की।कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्य दीपक कुमार जेना द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, छात्रों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes