KAIMGANJ NEWS कंपिल व कायमगंज में पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निदां कर भाजपाइयों ने पाक पुतला को आग के हवाले कर निकाला कैंडिल मार्च

Picsart 25 04 26 07 06 47 189

KAIMGANJ NEWS कंपिल/कायमगंज (फर्रुखाबाद )
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर गोलियां दाग कर की गई कायरता पूर्ण निर्मम हत्या पर भाजपा तथा हिन्दू बादी संगठनों ने कडी नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध नारेवाजी के बीच पाक देश के पुतले को आग लगाई । इसी के साथ सभी ने भारत सरकार से एक स्वर में पाकिस्तान के विरुद्ध उसे सबक सिखाने के लिए समय रहते सही ढंग से करारा जवाब देने की मांग की ।

IMG 20250419 WA0178
कंपिल नगर पंचायत में भाजपा नेता निशांत गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रिंस हिंदूवादी और प्रखंड प्रमुख सन्नी राव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। कृष्ण सहाय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से शुरू हुए जुलूस में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। जुलूस नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचा, जहां पाकिस्तान के पुतले को ।जूते-चप्पलों से पीटकर आग लगा कर राख कर दिया । इस अवसर पर दीपेश कुमार, सौरभ कुमार, निकेश, अनिकेश कुमार, विशाल सिंह, चमन, अमन कुमार संयोंग, ब्रह्मदत्त, हिमांशु, अरुण कुमार, दीपक कुमार, देव कुमार, मोनू मिश्रा, विपिन गुप्ता, प्रशांत कुमार, आकाश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कायमगंज में नगर के श्यामगेट पर भाजपा व्यापार मंडल और नगरवासियों ने एकत्र होकर आतंकवादी घटना की कडे शब्दों में निंदा की तथा कैंडल मार्च निकाला ।

IMG 20250419 WA0177

मार्च श्यामगेट से होकर लोहाई बाजार, मैन चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, शिवाजी मूर्ति होते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहा तक पहुंचा। जहांअशोक स्तंभ पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर आक्रोश व्यक्त कर आतंकवाद का पुतला फूंक गया। जहां पर आरएसएस के नगर प्रचारक चंद्रेश , अमित अग्रवाल, आदेश अग्निहोत्री, देवेंद्र दुबे, अरुण दुबे, रश्मि दुबे, लक्ष्मी शाक्य, मधु गंगवार, सुनील चक, गगन सक्सेना, अरुण सक्सेना, आसिफ मंसूरी, चेतन तिवारी, सुरेंद्र कठेरिया, प्रिंस भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, अंबुज गंगवार, अशोक गुप्ता, वरुण गंगवार, शिव कुमार शाक्य, शाहिद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी तथा नगरवासी एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes