फर्रुखाबाद 14 फरवरी 2022
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा । समय कम होने के कारण चुनावी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। हर एक पार्टी के स्टार प्रचारक चुनावी दौरा कर अपने पक्ष में मतदाताओं को लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की भोजपुर तथा अमृतपुर विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के लिए आयोजित रैली के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए समर्थन जुटाने का प्रयास किया था । आज 14 फरवरी दिन सोमवार को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी उनकी तथा भाजपा पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि जिन्हें आयोग द्वारा कप प्लेट चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। के लिए समर्थन जुटाने के लिए कायमगंज पहुंची। 15 मिनट लेट होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर दिन के 3:00 बज कर 15 मिनट पर उतरा। जैसे ही बे उड़न खटोले से बाहर आई । वैसे ही अपना दल एस जिला अध्यक्ष राहुल गंगवार ,पार्टी प्रत्याशी सुरभि के पति अजीत गंगवार तथा कुछ अन्य नेताओं ने हेलीपैड पर ही उनका स्वागत करते हुए बुके भेंट की। यहां से कार द्वारा बे सीपी विद्या निकेतन पहुंच गई । जहां उन्होंने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करते हुए मतदाताओं का हाल जानने का प्रयास किया। थोड़ी देर रुकने के बाद यहां से बे अपने काफिले के साथ फैजबाग के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई। कहा गया कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कायमगंज से फैजबाग तक रोड शो करेगी। लेकिन कुछ कारणों वस बे बंद गाड़ी से ही रवाना हुई। जहां उन्होंने लगभग 300 से कुछ अधिक लोगों की जमा भीड़ को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग कर जिताने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हेलीपैड से लेकर सीपी विद्या निकेतन एवं फैजबाग तक काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun